Tuesday, May, 26,2026

मटका फोड़ प्रदर्शन के बाद जागी सरकार, बढ़ाई पेयजल सप्लाई

जयपुर: जयपुर में भीषण गर्मी के बीच गहराते पेयजल संकट को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस से पैदल मार्च निकालते हुए जल भवन का घेराव किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक शामिल रहे। इनमें विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्चना शर्मा, अमीन पठान सहित कई अन्य नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ कार्यकर्ता जल भवन के मुख्य द्वार पर चढ़ गए और अंदर घुसने का प्रयास किया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों मुख्य गेट बंद कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। करीब आधे घंटे तक बाहर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन चलता रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइंस से जल भवन तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता तेज धूप में सड़क पर लेट गए और मटका फोड़कर जल संकट के खिलाफ अपना आक्रोश जताया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

रोजाना 200 लाख लीटर अतिरिक्त जल आपूर्ति के आदेश

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बीसलपुर बांध में पर्याप्त पानी होने के बावजूद शहर में गंभीर जल संकट बना हुआ है। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताया, जबकि विधायक अमीन कागजी ने टैंकर माफिया के सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग मजबूरी में महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हैं। प्रदर्शन के बाद जलदाय विभाग ने तत्काल प्रभाव से पेयजल आपूर्ति बढ़ाने का निर्णय लिया। मुख्य अभियंता के निर्देश पर अब जयपुर शहर में प्रतिदिन 200 लाख लीटर अतिरिक्त पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसके बाद शहर की कुल जल आपूर्ति बढ़कर 6200 लाख लीटर प्रतिदिन हो जाएगी, जबकि पहले यह लगभग 6000 लाख लीटर प्रतिदिन थी। यह आपूर्ति बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के तहत की जा रही है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery