Wednesday, March, 18,2026

पुलिस ने आम लोगों और व्यापारियों में बढ़ाया विश्वास

जयपुर: राजधानी जयपुर के व्यापार महासंघ के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल के नेतृत्व में हुई इस बैठक में व्यापारियों ने शहर में सुरक्षा, यातायात और व्यापारिक वातावरण में आए सकारात्मक बदलावों के लिए डीजीपी का अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी को पत्र सौंपकर कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों में भय और आम लोगों, विशेषकर व्यापारियों में विश्वास बढ़ाया है। अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था के कारण जयपुर का व्यापारिक क्षेत्र शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।

व्यापार महासंघ ने इन बिंदुओं पर की चर्चा

पुलिस-व्यापारी समन्वय समितिः

मासिक या त्रैमासिक बैठकों के जरिए डीसीपी/एसीपी स्तर पर संवाद स्थापित करने का प्रस्ताव।

हाई-टेक निगरानीः

प्रमुख बाजारों और परकोटे में सीसीटीवी नेटवर्क स्थापित करने और साइबर क्राइम रोकथाम के लिए व्यापारियों को प्रशिक्षण।

यातायात और पार्किंग समाधानः

ई-रिक्शा और ऑटो के मार्ग निर्धारित करना और मेट्रो चौपड़ की 1,500 कारों की भूमिगत पार्किंग शीघ्र शुरू करवाना।

डीजीपी ने दिए निर्देश

साइबर क्राइम के उपमहानिरीक्षक शांतनु कुमार सिंह को व्यापारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने और डीसीपी नॉर्थ को सुरक्षा और यातायात सुधार के लिए बैठक करने के आदेश दिए। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस और व्यापारियों का सहयोग जयपुर को अपराध मुक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडिया, महामंत्री सुरेश सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार बज, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, सदस्य विजय अग्रवाल और संतोष विजय उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery