Monday, May, 04,2026

4 किलो का ब्रेन ट्यूमर निकाल महिला को दी नई जिंदगी

जयपुर: सवाई मानसिंह (SMS) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने एक बेहद जटिल और चुनौतीपूर्ण सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 30 वर्षीय महिला कृष्णा के सिर से करीब 4 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर निकालकर उसे नई जिंदगी दी है। यह ट्यूमर आकार में मरीज के सिर से लगभग दोगुना हो चुका था और उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई थी। मरीज लंबे समय से इस समस्या से जूझ रही थी। ट्यूमर के कारण उसे चलने-फिरने में कठिनाई हो रही थी और दुर्गंध के चलते उसका सामान्य जीवन भी प्रभावित हो चुका था।

परिजनों के अनुसार, उन्होंने कई बड़े निजी अस्पतालों में परामर्श लिया, लेकिन ट्यूमर की जटिलता और मस्तिष्क की नसों से जुड़े होने के कारण डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने से इनकार कर दिया। अंततः मामला एसएमएस अस्पताल पहुंचा, जहां पहले न्यूरोसर्जरी विभाग में जांच के बाद इसे प्लास्टिक सर्जरी विभाग को रेफर किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. जैन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने विस्तृत जांच के बाद सर्जरी का निर्णय लिया।

करीब तीन घंटे से अधिक समय तक चली इस जटिल सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी टीम के साथ न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अशोक गांधी का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। एनेस्थीसिया टीम ने भी ऑपरेशन को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभाई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery