Friday, January, 30,2026

सिविल लाइंस ROB प्रोजेक्ट की लेटलतीफी पर JDC सख्त

जयपुर: जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के जयपुर विकास आयुक्त (जेडीसी) सिद्धार्थ महाजन ने सिविल लाइंस रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) प्रोजेक्ट में लगातार हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताई है। हाल ही में प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के बाद महाजन ने संबंधित अभियंताओं को फटकार लगाई और काम में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने आगामी छह महीनों की समयबद्ध कार्य योजना तैयार करने को कहा है। पिछले दो महीनों से निर्माण कार्य ठप पड़ा था, क्योंकि ठेकेदार फर्म ने मनमाने ढंग से काम बंद कर रखा था।

अब फर्म ने काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। प्रोजेक्ट में रेलवे लाइन पर गर्डर लगाना, डामरीकरण तथा अन्य शेष कार्य बाकी हैं, जिनमें करीब छह महीने का समय लग सकता है। यदि फर्म ने काम की गति बढ़ाई तो यह प्रोजेक्ट चालू वर्ष जुलाई तक पूरा हो सकता है। यह प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद से कई बार प्रभावित हुआ है। इसकी मूल डेडलाइन जून 2022 थी, लेकिन पुरानी फर्म के काम छोड़ने के बाद नई फर्म को अगस्त 2024 तक का समय दिया गया। लगातार देरी के चलते डेडलाइन पहले दिसंबर 2024, फिर जून 2025 और अब दिसंबर 2025 कर दी गई। पिछले डेढ़ साल में चार बार समय सीमा बदली जा चुकी है। जेडीसी की सख्ती के बाद अब प्रोजेक्ट के जल्द पूरा होने की उम्मीद जगी है, जिससे शहर के यातायात को राहत मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery