Wednesday, April, 08,2026

पाठ्यपुस्तकों के नाम पर स्कूलों में पेरेंट्स संग खुली लूट !

जयपुर: निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक इन दिनों किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी के नाम पर खुली लूट का शिकार हो रहे हैं। शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल को स्पष्ट आदेश जारी किया था कि निजी स्कूल किताब कॉपी खरीदने के लिए अभिभावकों को कम से कम 5 वेंडरों की सूची उपलब्ध कराएं, लेकिन जयपुर के अधिकांश निजी स्कूल इस आदेश को धता बताते हुए अभिभावकों को अपने 'फिक्स' वेंडर से ही सामग्री खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं।

सोमवार से जयपुर के अधिकांश निजी आरबीएसई और सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूल पूरी तरह शुरू हो चुके हैं। अभिभावकों के अनुसार, इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 80% विद्यार्थियों ने किताबें, कॉपियां, ड्रेस और स्टेशनरी स्कूल द्वारा बताए गए एक ही वेंडर से खरीदी हैं। सभी वेंडरों पर एक जैसी महंगी किताबें उपलब्ध हैं, जिससे अभिभावकों के पास कोई विकल्प नहीं बच रहा है।
एक निजी स्कूल को लेकर अभिभावक राकेश शर्मा ने बताया कि विद्यालयों ने वहीं पर पैसे जमा करवाने के लिए काउंटर लगा रखे हैं और निजी पब्लिकेशन को किताबें, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी (कॉपी, किताब, टाई बेल्ट) एक ही दुकान या स्कूल से खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।

कमीशन आधारित सिस्टम पहले की तरह जारी

स्कूल-वेंडर के बीच चलने वाला कमीशन आधारित सिस्टम अभी भी पूरी तरह से चालू है। पहले फीस के नाम पर अभिभावकों से अत्यधिक वसूली और अब किताब, कॉपी, यूनिफॉर्म और स्टेशनरी के नाम पर संगठित रूप से लूट मची हुई है। विद्याधर नगर की रहने वाली अभिभावक चारू का कहना है कि स्कूल प्रबंधन उन्हें बार-बार फोन करके या व्हाट्सएप मैसेज भेजकर 'स्कूल वेंडर से ही खरीदें, अन्यथा समस्या होगी' जैसा दबाव बना रहा है।

शिक्षा निदेशक का आदेश भी बेअसर

शिक्षा निदेशक ने 1 अप्रैल को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया था कि ब्लॉक स्तर पर 3 सदस्यीय कमेटी गठित की जाए, जो इस बात की निगरानी करेगी कि स्कूल किताब कॉपी के लिए कम से कम 5 वेंडरों की सूची दे रहे है या नहीं, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति बिल्कुल उलट है। ज्यादातर स्कूल अपनी कमेटी में भी सिर्फ उसी 'फिक्स' वेंडर को शामिल कर रहे हैं, जिसके साथ उनका कमीशन तय है। अभिभावक संघों का कहना है कि यह खुला आर्थिक शोषण है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन कहता है कि यदि किताबें बाहर से लाई गई, तो बच्चे को कक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

स्कूलों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का दावा है कि वे इस मामले की निगरानी कर रहे हैं, लेकिन जयपुर शहर में अब तक किसी स्कूल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं, जो 15 अप्रैल तक सभी गैर-सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौपेंगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery