Wednesday, April, 08,2026

एनएच-48 पर गैस रिसाव से हड़कंप, खाली कराया इलाका

जयपुर: जयपुर के बगरू थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एनएच-48 पर एक सड़क हादसा हो गया। यहां अजमेर की ओर से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर के सामने एक थार जीप चालक अचानक दाईं ओर मुड़ गया। थार को बचाने के प्रयास में टैंकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में थार जीप भी पलट गई।

हादसा बगरू के पास होटल हाईवे किंग के सामने दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। टैंकर में ड्राइवर और खलासी सवार थे, जबकि थार में चार लोग सवार थे। टैंकर पलटने के तुरंत बाद उसका ढक्कन खुल गया, जिससे मेथेनॉल केमिकल गैस का रिसाव शुरू हो गया। इससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। प्रशासन ने एहतियातन इलाके को खाली कराया।

घटना की सूचना मिलते ही बगरू थाना पुलिस, सिविल डिफेंस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। रिसाव को नियंत्रित करने के लिए करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बगरू थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि हादसे के बाद थार जीप में सवार चारों लोग मौके से फरार हो गए।

ट्रैफिक डायवर्ट

गैस रिसाव की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हाईवे और आसपास के मार्गो पर दोनों ओर का ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकालती रही। गौरतलब है कि इससे पहले भांकरोटा कट पर गैस टैंकर ब्लास्ट होने से कई लोगों की जान जा चुकी है।

बंद चाय की थड़ी में अचानक लगी आग, फिर फटा सिलेंडर

इधर, करणी विहार क्षेत्र में सोमवार रात एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दहशत फैल गई। चाय की थड़ी में आग लगने के बाद अंदर रखा सिलेंडर उसकी चपेट में आ गया। तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और उसके टुकड़े दूर जा गिरे। करणी विहार थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि धावास में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। वहां खाली जगह पर चाय की एक थड़ी लगती है। सोमवार रात थड़ी को बंद कर उसका मालिक घर चला गया था। देर रात करीब 2 बजे बंद थड़ी में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और उन्होंने पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। आग बुझाने के दौरान अचानक थड़ी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। तेज धमाके से सिलेंडर के टुकड़े दूर जाकर गिरे। सिलेंडर फटने पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी, फायरकर्मी और अन्य लोग जान बचाने के लिए दूर भागे। इस हादसे में भी कोई हताहत नहीं हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery