Friday, July, 04,2025

बारिश के बाद जागा नगर निगम प्रशासन, पक्षियों के लिए अब भेजे परिंडे

जयपुर: भीषण गर्मी में जब आमजन के साथ पशु-पक्षी भी प्यास से बेहाल थे, तब नगर निगम ग्रेटर प्रशासन गहरी नींद में सोया रहा। अब जब मानसून की बारिश से शहर तर ब-तर हो गया, तब निगम को परिंदों की सुध आई। तीन महीने की देरी से हरकत में आए नगर निगम ने अब जाकर शहर के 150 वाडों में करीब 10 हजार परिंडे भेजे हैं। प्रत्येक पार्षद को 50-50 परिंडे वितरित किए गए, जिससे पार्षदों में आक्रोश व्याप्त है। इस देरी और तर्कहीन फैसले के खिलाफ कई पार्षदों ने नगर निगम के बाहर प्रदर्शन किया और मांग की कि परिंदों की बजाय उनके वार्डों में बुनियादी सुविधाओं और अधूरे विकास कार्यों के लिए बजट जारी किया जाए।

नेता प्रतिपक्ष राजीव चौधरी ने निगम की नीतियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजधानी तप रही थी, परिंदे प्यास से मर रहे थे और नगर निगम मूकदर्शक बना रहा। अब जब गलियों में पानी बह रहा है, तब जल पात्र भेजकर मजाक किया जा रहा है। निगम का पूरा कामकाज बस कागजों पर टिक मार्क करने और बजट खर्च दिखाने तक सीमित है।

साधारण सभा की बैठक बुलाने की मांग

पार्षदों ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द साधारण सभा की बैठक बुलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जनवरी में हुई पिछली बैठक अधूरी रही और उसमें कोई बजट पारित नहीं हुआ। पार्षदों ने विकसित वार्डों के लिए 50 लाख और अविकसित वार्डों के लिए 2 करोड़ रुपए का बजट जारी करने की मांग की। साथ ही बारिश में जलभराव, नालों की सफाई, सीवर की मरम्मत और रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए एक ठोस कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता जताई। इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष भरत मेघवाल, पार्षद कैलाश मीणा खारडा, आशीष परेवा, हरिओम स्वर्णकार, दामोदर मीणा सहित करीब दो दर्जन पार्षद मौजूद रहे।

समय पर कचरा नहीं उठा तो होगा एक्शन

जयपुर। शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हेरिटेज नगर निगम प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर गुरुवार को सभी जोन उपायुक्तों ने स्मार्ट सिटी स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से हूपर वाहनों की रियल टाइम निगरानी की। इस दौरान कई वार्डो में निर्धारित व्यवस्था का पालन नहीं होता पाया गया, जिस पर संबंधित सफाई एजेंसी को नोटिस जारी करते हुए भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कमांड सेंटर के साथ-साथ फील्ड स्तर पर भी प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाएगी।

महापौर विदेश भ्रमण पर, शहर की जनता बेहाल

राजीव चौधरी ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान शहर में जलभराव, गंदगी, सीवर जाम और सड़कों की बदहाली से नागरिक त्रस्त हैं। वहीं महापौर जन समस्याओं से मुंह मोड़कर विदेश भ्रमण पर व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट - लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी जनता को तरसना पड़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery