Thursday, September, 17,2026

जयपुर के चार वार्डों में री-पोलिंग पूरी, 69.92% मतदान

जयपुर: नगर निगम जयपुर के विद्याधर नगर और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चार वाडौं-9, 18, 25 और 34 के पांच बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान (फ्रेश पोल) शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। 14 सितंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण इन बूथों की मतगणना नहीं हो सकी थी। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यहां दोबारा मतदान कराया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि वार्ड 9 के बूथ संख्या 111, वार्ड 18 के सुबह बूथ संख्या 235, वार्ड 25 के बूथ संख्या 343 तथा वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 और 484 पर 7 से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। पांचों बूथों पर कुल 6,253 मतदाताओं में से 4,372 ने मतदान किया। इस तरह कुल 69.92% मतदान दर्ज किया गया। वार्डवार मतदान की बात करें तो वार्ड 9 में 73.22%, वार्ड 18 में 72%, वार्ड 25 में 81.63% और वार्ड 34 में 61.24% मतदान हुआ।

आज होगी मतगणना

चारों वार्डों के प्रत्याशियों की किस्मत अब गुरुवार को खुलेगी। चारों वार्डों की मतगणना सुबह 8 बजे भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में होगी। वार्ड 9 में भाजपा की मंजू अग्रवाल, कांग्रेस की कैलाशी देवी समेत तीन निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड 18 में भाजपा के नीरज कुमावत, कांग्रेस की वंदिता शर्मा और दो निर्दलीय प्रत्याशी हैं। वार्ड 25 में भाजपा की चंचल कंवर, कांग्रेस की रेखा देवी सैनी समेत पांच निर्दलीय प्रत्याशी तथा वार्ड 34 में भाजपा के पीयूष किराडू, कांग्रेस के सुरेश यादव और दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

बुजुर्ग से लेकर युवाओं तक में दिखा उत्साह

पुनर्मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगी रहीं। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग मतदान के लिए पहुंचे। वार्ड 9 में बुजुर्ग शकुंतला देवी अपनी पोतियों के साथ व्हीलचेयर पर बैठकर दोबारा मतदान करने पहुंचीं। वहीं, वार्ड 9 के बूथ संख्या 111 पर एक युवती का वोट पहले ही डाले जाने की शिकायत सामने आई। युवती मतदान करने पहुंची तो उसे बताया गया कि उसका वोट पहले ही डाला जा चुका है।

बूथों पर कड़ी सुरक्षा

पांचों बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। अधिकारियों नै मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। बूथ के 200 मीटर के दायरे में भीड़ नजर आने पर पुलिस ने समझाइश कर लोगों को दूर किया।

वार्ड 34 में बदला पीठासीन अधिकारी

वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 पर लापरवाही के आरोपों के बाद पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा को हटाकर गुलाम अली को बूथ पीआरओ नियुक्त किया गया। मनीष कुमार शर्मा पर मतदान कार्य में लापरवाही और आयोग के निर्देशों की अवहेलना के आरोप लगे थे। वार्ड 34 के बूथ संख्या 477 पर मतदाताओं से दुर्व्यवहार और मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित नहीं करने के मामले में पीठासीन अधिकारी मनीष कुमार शर्मा के खिलाफ 17 सीसीए के तहत चार्जशीट जारी की गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery