Thursday, August, 14,2025

सुगम यातायात के लिए त्वरित समाधान जरूरी: दीया कुमारी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को सचिवालय में जयपुर मेट्रो और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में मेट्रो परियोजना के अलाइनमेंट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेष रूप से टोडी मोड़, नींदड़ मोड़ और 14 नंबर क्षेत्र में प्रस्तावित अंडरपास और फ्लाईओवर के अलाइनमेंट में मेट्रो परियोजना के चलते होने वाले बदलावों पर विचार किया गया। इन स्थलों पर यातायात दबाव को देखते हुए त्वरित समाधान की आवश्यकता को प्राथमिकता दी गई।

एनएचएआई के अधिकारियों को दिए निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीनों स्थानों पर फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभकिया जाए, ताकि आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके और शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मेट्रो और हाईवे परियोजनाएं जयपुर की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, इसलिए कार्यों में गति और समन्वय दोनों जरूरी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery