Thursday, August, 14,2025

कान्हा के स्वागत की तैयारियां... मंदिरों में उल्लास की बयार

जयपुर: छोटी काशी जयपुर एक बार फिर कृष्णमय हो उठा है। भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ 16 अगस्त को मनाया जाएगा। शहर के हर कोने में भक्ति, उल्लास और रंग-बिरंगी रोशनी की छटा बिखर गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे द्वापर युग लौट आया हो और कन्हैया के जन्म की तैयारी पूरे शहर ने मिलकर की हो। मंदिरों में श्रीकृष्ण के स्वागत के लिए फूलों की सजावट, दीपों की ज्योति और झांकियों की रंगत से विशेष तैयारियां की गई हैं। कहीं बाल गोपाल पालने में झूल रहे हैं, तो कहीं भजन-कीर्तन से मंदिर गूंज रहे हैं। गोपीनाथजी मंदिर, इस्कॉन, गोविंद देवजी, राधा दामोदर, अक्षरधाम जैसे प्रमुख मंदिरों में विशेष श्रृंगार, अभिषेक, दर्शन और सजावट की व्यवस्था की गई है। भक्तों की लंबी कतारें इस बात की गवाही दे रही हैं कि भगवान के जन्म का उल्लास पूरे मन से मनाया जाएगा। शहर की गलियों में 'नंद के आनंद भयो' के जयकारे हैं तो कहीं दही-हांडी की प्रतियोगिताएं हो रही हैं।

ठाकुर कृष्ण-बलराम पहनेंगे नवरत्नों से सजी पोशाक

जयपुर के जगतपुरा स्थित हरे कृष्ण मार्ग पर गुप्त वृंदावन धाम जन्माष्टमी पर कृष्णमय होगा। पूरे परिसर को देशभर से आए फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम का पुष्प अलंकार विशेष सेवंती फूलों से किया जाएगा। यशोदानंदन को मंगला आरती में नवरत्नों से सजी पोशाक पहनाई जाएगी, जिसमें वृंदावन की जरदोजी कढ़ाई होगी। अर्थरात्रि को भगवान का भव्य महाभिषेक और महाआरती होगी। जैसे ही श्रीकृष्ण प्रकट होंगे, भक्तजन उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़ेंगे। पूरा धाम हरे कृष्ण महामंत्र और जयघोष से गूंज उठेगा। दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंत‌जाम किए हैं। यह पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्मा को भक्ति में डुबो देने का दुर्लभ अवसर होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery