Tuesday, July, 14,2026

नंदपुरी में 150 पेड़ों पर चलेगी कुल्हाड़ी, अगस्त तक हटेंगे पोल

जयपुर: जगतपुरा की नंदपुरी रोड पर बुलडोजर गरजे, इंटरनेट बंद हुआ, भारी पुलिस बल तैनात रहा और 134 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए। उस समय लगा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान अब बस कुछ दिनों की दूरी पर है, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी न तो सड़क बनी और ना ही आमजन की राह आसान हो सकी है। सड़क की सौगात अब दीपावली तक मिलने की उम्मीद है। सबसे बड़ा सवाल अब करीब 150 से अधिक पेड़ों को लेकर खड़ा हो गया है। यदि 80 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाती है तो इन पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलना लगभग तय माना जा रहा है। इनमें पीपल और बरगद जैसे विशाल वृक्ष शामिल हैं, जो वर्षों से पक्षियों का आशियाना बने हुए हैं। सवाल यह भी है कि क्या इनके बदले कहीं नए पौधे लगाए जाएंगे या फिर डिवाइडर में कुछ छोटे पौधे लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी जाएगी।

आखिर कब मिलेगी 50 कॉलोनियों को राहत ?

स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि यह मार्ग 50 से अधिक कॉलोनियों की लाइफलाइन है। जगतपुरा, प्रतापनगर और आसपास के हजारों लोग मालवीय नगर, एपेक्स सर्किल और जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए इसी मार्ग पर निर्भर हैं। संकरी सड़क के कारण लोगों को रोजाना जाम और लंबा चक्कर झेलना पड़ता है। दूसरी ओर, करीब एक दर्जन मामलों में कोर्ट स्टे और शेष अतिक्रमण भी परियोजना की रफ्तार रोक रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि जब पेड़ों का भविष्य अनिश्चित है, विद्युत पोल अब भी खड़े हैं और कानूनी अड़चनें बरकरार हैं, तब आखिर नंदपुरी की 80 फीट सड़क कब बनेगी और क्षेत्रवासियों की राह वास्तव में कब आसान होगी? इससे लगता है कि लोगों का सपना दीपावली तक ही साकार होता दिखाई दे रहा है।

सड़क की जल्दी, लेकिन पोल हटाने की फुर्सत नहीं...

नंदपुरी के करीब 1500 मीटर लंबे कॉरिडोर पर चौडी सड़क का सपना अभी भी अधूरा है। बुलडोजर चलने और अतिक्रमण हटने के एक माह बाद भी सड़क किनारे लगे विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर जस के तस खड़े हैं। इन्हें हटाने के लिए अब तक टेंडर तक जारी नहीं हुए हैं। फिलहाल केवल रोडी डालने का काम चल रहा है। 80 फीट सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे पूरे प्रोजेक्ट की रफ्तार रोक रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery