Monday, May, 04,2026

जेल में 'पहलवान' से दोस्ती... बन गया हथियार तस्कर

जयपुर: जयपुर ग्रामीण में चंदवाजी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी साहिल मीणा, निवासी कंचनपुरा थाना श्रीमाधोपुर, हाल शंकर विहार कॉलोनी, करधनी जयपुर का रहने वाला है।

आरोपी के पास से पुलिस ने उसके बैग से 4 स्वचालित पिस्टल, 5 मैग्जीन, 4 देसी कट्टे और 16 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। साथ ही एक चोरी की बाइक भी जब्त की है। आरोपी जेल में हुई दोस्ती के बाद इस अवैध धंधे में उतरा और पिछले दो माह से सक्रिय था। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण हनुमान प्रसाद के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत वृत्ताधिकारी जमवारामगढ़ रामकिशन विश्नोई के सुपरविजन में थाना प्रभारी नितिन चौधरी (आईपीएस प्रोबेशनर) के नेतृत्व में की गई। कांस्टेबल रोहिताश बराला की सूचना पर पुलिस टीम टीएसी पुलिया के नीचे पहुंची, जहां एक युवक बाइक सहित संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया।

जेल से शुरू हुआ हथियारों का कारोबार

पूछताछ में सामने आया कि साहिल दिसंबर माह में सामोद क्षेत्र के एक मारपीट मामले में जेल गया था। जयपुर जिला जेल में उसकी मुलाकात अनिल जाट उर्फ पहलवान, निवासी हिंगोटा (भरतपुर) से हुई। जेल में ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाहर आते ही दोनों ने मिलकर अवैध हथियार सप्लाई का धंधा शुरू कर दिया। अनिल, साहिल को करीब 8 हजार रुपए में हथियार उपलब्ध कराता था, जिन्हें साहिल 15 से 20 हजार रुपए में बेच देता था। प्रारंभिक
जांच में सामने आया है कि अनिल ये हथियार अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र निवासी कालासेट्टी से लाता था।

दो माह से लगातार कर रहा था सप्लाई

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो माह से लगातार हथियार सप्लाई कर रहा था और पहले भी कई बार डिलीवरी कर चुका है। हालांकि अब तक की जांच में इन हथियारों का उपयोग किसी गैंगवार या हत्या की साजिश में होना सामने नहीं आया है।

कॉल डिटेल से खुलेगा नेटवर्क

मामले में पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और पैसों के लेन-देन की जानकारी खंगाल रही है। इससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का खुलासा होने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery