Thursday, July, 30,2026

झमाझम बारिश... 'जाम' हुआ जयपुर

जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार शाम करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश ने नगर निगम और प्रशासन की मानसून की तैयारियों की पोल खोल दी। सबसे चिंताजनक हालात प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस में देखने को मिले, जहां कार्डियोलॉजी टावर के सामने मुख्य सड़क पर तेज बहाव के साथ पानी भर गया। अस्पताल परिसर के भीतर भी कई स्थानों पर जलभराव होने से मरीजों, परिजनों और स्टाफ को भारी परेशानी उठानी पड़ी। चरक भवन की तीसरी मंजिल स्थित डॉक्टर ड्यूटी रूम तक बारिश का पानी पहुंच गया। बारिश के कारण शहर की यातायात व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई। टोंक रोड, त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, बाईस गोदाम, सिविल लाइंस, लालकोठी, स्टैच्यू सर्किल और आदर्श नगर सहित कई इलाकों में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। चारदीवारी के चांदी की टकसाल क्षेत्र में जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

खड़ी कार पर गिरा नीम का पेड़

 लाल कोठी स्थित नगर निगम मुख्यालय के बाहर फुटपाथ पर खड़ी कार पर एक हरा-भरा नीम का पेड़ गिर गया। संयोग से उस समय कार के भीतर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेड़ के चारों ओर अत्यधिक पक्का निर्माण कर उसकी जड़ों का प्राकृतिक विस्तार रोक दिया गया था, जिससे पेड़ कमजोर होकर बारिश और तेज हवा का सामना नहीं कर सका। उधर, चौमूं, मोरीजा और जैतपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया, लेकिन राजधानी में बारिश ने एक बार फिर शहरी व्यवस्थाओं और जल निकासी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

जंतर-मंतर के वायु परीक्षण ने दिए अच्छी बारिश के संकेत

राजधानी जयपुर में सावन और भाद्रपद के दौरान अच्छी वर्षा की उम्मीद बढ़ी है। आषाढ़ी पूर्णिमा पर बुधवार शाम जंतर-मंतर स्थित सम्राट यंत्र पर परंपरागत ध्वज पूजन और वायु परीक्षण किया गया। शास्त्रीय विधि से किए गए इस परीक्षण के बाद ज्योतिषाचार्यों ने अनुमान जताया कि इस वर्ष सावन और भाद्रपद में सामान्य से अच्छी बारिश होने की संभावना है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अन्य ज्योतिषीय योगों के कारण कुछ स्थानों पर अधिक, कुछ जगह कम और कहीं-कहीं खंडवृष्टि की स्थिति भी बन सकती है। ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि सूर्यास्त के समय शाम 7:13 बजे सम्राट यंत्र पर ध्वज स्थापित कर वायु की दिशा का परीक्षण किया गया। इस दौरान सूर्यास्त से दो मिनट पहले और दो मिनट बाद तक हवा के प्रवाह का सूक्ष्म अध्ययन किया गया। राजस्थान संस्कृत अकादमी की निदेशक डॉ. लता श्रीमाली ने कहा कि 2 अगस्त तक प्रदेश में अच्छी वर्षा होगी क्योंकि वायु के कारक शनि अपनी दृष्टि से अग्नि तत्व के कारण मंगल की देख रहे हैं। 2 अगस्त के बाद मध्यम वर्षा होने की संभावना बन रही है।

तेज बारिश में 44 मिनट आसमान में चक्कर लगाती रही फ्लाइट

हैदराबाद से जयपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-913 बुधवार को खराब मौसम के कारण करीब 44 मिनट तक एयरपोर्ट के ऊपर आसमान में चक्कर लगाती रही। विमान को दोपहर 1:45 बजे उत्तरना था और पायलट ने 1:40 बजे लैंडिंग की एप्रोच भी शुरू कर दी थी, लेकिन तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण रनवे छूने के बाद विमान को गो-अराउंड करना पड़ा। एयर ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश पर विमान को होल्डिंग पैटर्न में रखा गया, जिससे करीब 120 यात्रियों की धड़कने बढ़ गई। आखिरकार दोपहर 2:14 बजे मौसम में सुधार होने पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिसके बाद यात्रियों ने
राहत की सांस ली। एविएशन विशेषज्ञ सोहन सिंह नाथावत ने बताया कि खराब मौसम में गो-अराउंड पूरी तरह सुरक्षित और मानक प्रक्रिया है। विमान में पर्याप्त ईंधन होने और मौसम सामान्य होने की संभावना के चलते उसे वैकल्पिक एयरपोर्ट भेजने के बजाय जयपुर में ही सुरक्षित उतारा गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery