Monday, August, 10,2026

झमाझम बरस्या बादळ तो सड़कां पर 'पाणी ही पाणी'

जयपुर: राजधानी जयपुर में रविवार सुबह से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। लगातार बरसात से सिरसी रोड, वैशाली नगर, गोपालपुरा और कालवाड़ सहित कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गई। जगह-जगह जलभराव से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। पानी निकालने के लिए प्रशासन ने कई स्थानों पर मडपंप लगाए।

निवारू रोड पर बारिश के बाद सड़क तालाब में बदल गई। जलभराव से फेशान स्थानीय लोगों ने अनोखे तरीके से विरोध जताते हुए सड़क पर भी पानी में नाव चलाई और सकितिक जल सत्याग्रह किया। लोगों ने नेडीए से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र का नियमन हुए करीब 10 साल हो चुके हैं, लेकिन सड़क, सीवरेज और ड्रेनेज की समस्या आन भी चनी हुई है। चारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और कई जगह गंदा पानी भी जमा हो नाता है। इससे राहगीरों को परेशानी होती है और गट्टे व खुले नाले दिखाई नहीं देने से हादसे का खतरा रहता है। लोगों ने मजबूत डेनेज और सीवरेज नेटवर्क विकसित करने की मांग की।

तेज बारिश के बाद रामगंज, घाटगेट, सुभाष चौक, मलता रोड, ब्रदरपुरी और आमेर सहित चारदीवारी के कई हिस्सों में पानी भर गया। छुट्टी होने के कारण बच्चे बारिश का आनंद लेते नजर आए। नाहरगढ़, आमेर और गलता की पहाड़ियों पर छोटे झरने भी काने लगे। इसका बुवाओं ने आनंद लिया। लगातार बारिश से जयपुर का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। शहर में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

जेडीए अलर्ट: छुट्टी के दिन भी फील्ड में रहे अधिकारी

रविवार की बारिश के दौरान आगजन को राहत देने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की टीमें पूरे दिन सक्रिय रहीं। छुट्टी के बावजूद सभी जोनों के एक्सईएन सुबह से देर शाम तक फील्ड में डटे रहे। अधिकारियों ने जलभराव और रडक सबंधी शिकायतों का मौके पर जायजा लेकर तत्काल समाधान कराया। 200 फीट बाईपास, कमला नेहरू नगर, गिरिराज नगर-घोलाई और अजमेर सर्विस रोत सहित कई इलाकों में तकनीकी टीमें तैनात रहीं। जहां सड़क पर गड्ढे मिले, वहां उन्हें भरवाया गया। जलभराव वाले स्थानों पर मडपंप और अन्य संसाधनों से पानी निकाला गया।

निवारू रोड पर जलभराव से परेशान लोगों ने नाव चलाकर जताया विरोध

जयपुर के निवारू रोड और झोटवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुए जलभराव और खराब सीवरेज व्यवस्था से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क पर पानी के बीच नाव चलाकर एक अनोखा और प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया।

अब तक सामान्य से 25% कम बारिश

जयपुर में 1 जून से 8 अगस्त तक 243.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। सामान्य तौर पर इस अवधि में 322.3 मिमी बारिश होती है। इस लिहाज से मानसून अब तक सामान्य से करीब 25 फीसदी कम रहा है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery