Thursday, August, 14,2025

देशभक्ति के रंग में जयपुर... दिन में तिरंगा रैली, रात में तिरंगी रोशनी

जयपुर: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत गुलाबी नगर बुधवार को दिन में देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया, वहीं रात में सरकारी इमारतें आकर्षक लाइटिंग और तिरंगी लाइटिंग में नहाई हुई नजर आई।

आजादी के पर्व पर पिंकसिटी के प्रमुख चौराहों, एलिवेटेड रोड, सरकारी इमारतों और सार्वजनिक स्थलों को तिरंगे की लाइट से सजाया गया है। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी तिरंगा यात्रा, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राजधानी जयपुर में वायुसेना ने तिरंगा मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और देश के वीरों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, जयपुर और वायुसेना स्टेशन, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में जलमहल से आमेर के मावठे तक तिरंगा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को वायुसेना स्टेशन के कमांडर ग्रुप कैप्टन विनय भारद्वाज और केंद्रीय संचार ब्यूरो की अपर महानिदेशक ऋतु शुक्ला ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में वायुसेना और ब्यूरो के कार्मिकों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रुप कैप्टन भारद्वाज ने कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना जागृत करता है। वहीं,
शुक्ला ने बताया कि 15 अगस्त तक चलने वाला यह अभियान तिरंगे को हर घर में गौरव और एकता के प्रतीक के रूप में स्थापित करने का प्रयास है।

'हर घर तिरंगा' अभियान की धूम

जयपुर। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री एवं विधायक दीया कुमारी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपमुख्यमंत्री ने तिरंगा थामकर जनता का अभिवादन किया और देशभक्ति का संदेश दिया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विजन की सराहना करते हुए कहा कि तिरंगा एकता, बलिदान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। विद्याधर नगर स्टेडियम से शुरू हुई यह यात्रा ढोल-नगाड़ों, राष्ट्रभक्ति गीतों और नारों के साथ जेकेजे ज्वैलर्स, अंबाबाड़ी पर संपन्न हुई। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की भारी भीड़ ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery