Thursday, August, 14,2025

खुले में कचरा फेंका तो कैमरा करेगा कैद... लगेगा जुर्माना

जयपुर: नगर निगम ग्रेटर ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए एक खास तरीका अपनाया है। अब अगर कोई व्यक्ति सड़क पर या खुले में कचरा डालेगा तो वह कैमरे में कैद हो जाएगा और तुरंत उसे चेतावनी दी जाएगी। चेतावनी के बाद भी नहीं मानने पर उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यह नई व्यवस्था सबसे पहले झोटवाड़ा जोन से शुरू की गई है। यहां के वार्ड नंबर 58 में कैमरे और हूटर लगाए गए हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति वहां कचरा डालने आता है, हूटर बजता है और माइक से आवाज आती है- कृपया यहां कचरा न डालें अन्यथा चालान किया जाएगा। इससे लोग डरकर कचरा वापस ले जाते हैं।

नगर निगम ग्रेटर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने बताया कि इस खास तरीके से शहर को खुले कचरा डिपो से मुक्त किया जा सकेगा। जल्द यह सिस्टम शहर के अन्य हिस्सों में भी लगाया जाएगा। इस पहल की पहली बड़ी सफलता बुधवार को देखने को मिली। वार्ड नंबर 58 में एक व्यक्ति रात को अपने क्लीनिक का कचरा सड़क पर डाल रहा था। कैमरे ने उसकी यह हरकत रिकॉर्ड कर ली। नगर निगम की आईटी टीम ने यह वीडियो झोटवाड़ा जोन की टीम को भेजा। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक प्रेम सिंह वैद्य और उनकी टीम ने तुरंत उस व्यक्ति को पहचान कर मौके पर बुलाया। उसे खुले में कचरा डालने के लिए तीन हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ा। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की शपथ भी दिलवाई गई। उस व्यक्ति ने न केवल खुद कचरा न फेंकने का वादा किया बल्कि दूसरों को भी समझाने का संकल्प लिया।

तकनीक से शहर को बनाएंगे स्वच्छ

यह पहल साबित करती है कि तकनीक की मदद से शहर को स्वच्छ रखना आसान हो सकता है। कैमरे और हूटर की यह योजना लोगों को जागरूक भी कर रही है और नियमों का पालन भी करवाने में मददगार बन रही है। नगर निगम ग्रेटर का यह प्रयास सराहनीय है, जिससे जयपुर स्वच्छ और सुंदर बन सकेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery