Thursday, September, 17,2026

मोदी के जन्मदिन पर यज्ञ आज, युवाओं को रोजगार से जोड़ने की तैयारी

जयपुर: जयपुर में गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को प्रताप नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय कोचिंग हब में शिफ्ट करने का मामला अब भी अटका हुआ है। एक ओर गोपालपुरा में जेडीए की कार्रवाई जारी है, वहीं दूसरी ओर शिफ्टिंग का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसी बीच सीलिंग कार्रवाई के विरोध में राजस्थान कोचिंग एसोसिएशन ने शांति मार्च का ऐलान किया है। दूसरी ओर प्रताप नगर कोचिंग हब में विद्यार्थियों का फुटफॉल बढ़ाने और उन्हें रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। गोपालपुरा बाईपास के कोचिंग संस्थानों को प्रताप नगर कोचिंग हब में शिफ्ट करने से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। 15 सितंबर को मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। ऑल कोचिंग इंस्टीट्यूट महासंघ ने मामले में पक्षकार बनने के लिए आवेदन किया है। महासंघ का कहना है कि अधिकांश कोचिंग संस्थान नए हब में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन आवंटन मूल्य कम किया जाना चाहिए।

सीलिंग के विरोध में शांति मार्च आज

गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में जेडीए की ओर से नियम विरुद्ध संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई के विरोध में कुछ कोचिंग संचालकों ने आंदोलन का निर्णय लिया है। एसोसिएशन महासचिव एन.के. झा के अनुसार शांति मार्च गुरुवार दोपहर 3 बजे रिद्धि-सिद्धि चौराहे से शुरू होकर महेश नगर 80 फीट रोड होते हुए त्रिवेणी पुलिया तक जाएगा। एसोसिएशन के अनुसार, मार्च के जरिए सीलिंग कार्रवाई और कोचिंग संस्थानों से जुड़े मुद्दों पर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery