Monday, March, 23,2026

शाही लवाजमे के साथ निकली सवारी, बिखेरी सांस्कृतिक छटा

जयपुर: जयपुर में शनिवार को गणगौर की शाही सवारी ने ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा शहर लोक संस्कृति, भक्ति और परंपरागत वैभव में सराबोर नजर आया। सिटी पैलेस से शाम 5:45 बजे शुरू हुई भव्य सवारी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे जनसैलाब उमड़ता गया और गुलाबी नगरी गणगौर के रंग में रंग गई। नगाड़ों की थाप, शहनाई की मधुर धुन और 'गौर माता की जय' के उद्घोष के बीच सजी-धजी पालकियों में विराजी गणगौर माता के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़ और गणगौरी बाजार तक के मार्ग पर छतों और सड़कों पर खड़े लोगों ने फूलों की वर्षा कर सवारी का स्वागत किया। सवारी की अद्भुत झलकियां देख जयपुरवासी आनंदमग्न हो उठे। उत्साह से भरे दर्शकों के साथ विदेशी और देशी पर्यटक भी मोबाइल कैमरों से इस अनोखे सांस्कृतिक आयोजन को कैद करते दिखे।

लाइव प्रसारण से दुनिया भर में दर्शन

गणगौरी बाजार पहुंचते ही क्षेत्र लोक उत्सव के चरम पर था। महोत्सव का लाइव प्रसारण भी खास रहा, जिसके जरिए देश-विदेश में बसे राजस्थानी इस आयोजन को रियल टाइम में देख सके।

आज बूढ़ी गणगौर की सवारी

रविवार को बूढ़ी गणगौर की शाही सवारी निकलेगी, जिसके साथ महोत्सव अपने अतिम चरण में प्रवेश करेगा। सवारी शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से स्वाना होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए लालकटोरा/पोड़िक पार्क तक पहुंचेगी। यह सवारी सिटी पैलेस, त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार व तालकटोरा से निकलेगी।

210 लोक कलाकारों ने सजाई भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में शामिल 210 लीक कलाकारों ने पूरे आयोजन को जीवंत कर दिया। कच्छी घोड़ी, गैर, कालबेलिया, चरी और घूमर जैसे लोक नृत्यों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि रावणहथा, भभंग और शहनाई की धुनों ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। इस बार 32 पारंपरिक लवाजमों की मौजूदगी ने सवारी को और भव्य बनाया। हाथी, ऊट दल, घोड़े, विक्टोरिया कैरिज और विभिन्न बैंडों के साथ पहली बार शामिल शंकर बैंड ने विशेष आकर्षण पैदा किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery