Friday, July, 17,2026

1.60 करोड़ के प्लॉट घोटाले का पर्दाफाश, सरगना गिरफ्तार

जयपुर: फर्जी दस्तावेज बनाकर 1.60 करोड़ रुपए कीमत के प्लॉट बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए बनीपार्क थाना पुलिस ने 15 हजार के इनामी सरगना व उसकी साथी महिला को पकड़ लिया। गिरफ्तार सरगना मुनेश मीणा सवाई माधोपुर के वजीरपुर का रहने वाला है और उसकी साथी महिला आशा बैरवा है। आरोपी जगतपुरा में रहकर फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट बेचने का गिरोह चलाता है। इस मामले में पुलिस गैंग के सहयोगी भरतलाल मीणा, ऋषिकेश और अशोक मीणा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सरगना मुनेश मीणा के खिलाफ बनीपार्क, बजाज नगर, शिवदासपुरा, चित्रकूट, प्रताप नगर, गांधी नगर, मानसरोवर और गुरुग्राम में 10 मामले दर्ज हैं।

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि यह गिरोह असली मालिकों की जगह फर्जी व्यक्ति खड़े कर रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री तक करवा देता था। इस संबंध में पीड़ित सुनील खंडेलवाल ने गत वर्ष जून माह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि जगतपुरा स्थित एयरपोर्ट एन्क्लेव योजना में उनकी पत्नी के नाम से दो प्लॉट थे, जिनके जेडीए से पट्टे और
रजिस्ट्री हो चुकी थी। कुछ समय  बाद जब वह प्लॉट पर पहुंचे तो अजय गुप्ता नाम का एक व्यक्ति निर्माण कार्य कर रहा था। पूछने पर उसने बताया कि उसने भूखंड ऋषिकेश मीणा से खरीदा है। मामले की जांच में सामने आया कि आरोपियों ने असली मालिकों के नाम से फर्जी मुख्त्यारनामा और विक्रय पत्र तैयार करवा लिए। इसके लिए आरोपी आशा बैरवा को प्लॉट मालकिन अनीता खंडेलवाल बनाकर रजिस्ट्रार कार्यालय में पेश किया गया और सुनील खंडेलवाल की जगह भी एक फर्जी व्यक्ति खड़ा किया गया। इसके बाद इन भूखंडों को ऋषिकेश मीणा के नाम ट्रांसफर कर आगे अजय गुप्ता को 1.60 करोड़ रुपए में बेच दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery