Tuesday, March, 17,2026

स्क्रैप फैक्ट्री में ब्लास्ट, चार मजदूर झुलसे

जयपुर: वीकेआई थाना इलाके में सोमवार शाम एक स्क्रैप फैक्ट्री में तेज धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रोड नंबर 17 पर स्थित जैसलिया चौराहे के पास जगदम्बा इंडक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कंप्रेसर मशीन के फटने से चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे फैक्ट्री में लोहे के स्क्रैप को बंडल बनाने के लिए इलेक्ट्रिक कंप्रेसर मशीन चल रही थी। मशीन में स्क्रैप डालकर प्रेस करने के दौरान अचानक तेज गर्मी से कंप्रेसर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम उठे और मशीन से निकली आग ने पास खड़े चार मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में यूपी के जालौन जिले के निवासी श्रीकांत और शिवशंकर, सीतापुर के लवकुश व झोटवाड़ा न्यू कॉलोनी के मुकेश कुमार शामिल हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery