Monday, May, 04,2026

पैसे दो और लाइसेंस लो...! RTO डिकॉय ऑपरेशन में खुलासा

जयपुर: परिवहन विभाग ने शहर में संचालित मोटर ड्राइविंग स्कूलों के खिलाफ गोपनीय डिकॉय ऑपरेशन चलाकर बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर किया है। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान शहर के 6 अधिकृत मोटर ड्राइविंग स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें खुलासा हुआ कि अधिकांश स्कूल केवल कागजों में संचालित पाए गए, जहां न तो प्रशिक्षण के लिए वाहन उपलब्ध थे और ना ही आवश्यक संसाधन।

इसके बावजूद इन संस्थानों द्वारा व्यावसायिक वाहनों के लिए ड्राइविंग अनुभव प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे थे। यह कार्रवाई आरटीओ जयपुर प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर की गई। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अधिकांश संस्थान या तो बंद मिले या उनके पास प्रशिक्षण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा ही मौजूद नहीं था। कई मोटर ड्राइविंग स्कूल बिना किसी वास्तविक प्रशिक्षण के ही Form-5 अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर रहे थे। इसके लिए प्रति प्रमाण पत्र तीन से पांच हजार रुपए तक वसूले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों में ही 500 से अधिक ऐसे प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिनके आधार पर आरटीओ कार्यालय से भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस बनाए गए।

इन ड्राइविंग स्कूलों में किया निरीक्षण

  • आशा मोटर ड्राइविंग स्कूल, मानसरोवर
  • सनशाइन मोटर ड्राइविंग स्कूल, मालवीय नगर
  • शेखावत मोटर ड्राइविंग स्कूल, सिरसी रोड
  • जय शिव मोटर ड्राइविंग स्कूल, सिरसी
  • हार्दिक मोटर ड्राइविंग स्कूल, सांगानेर रोड
  • नवश्री मोटर ड्राइविंग स्कूल, आदर्श नगर

जांच में पाई गई अनियमितताएं

नियमों के अनुसार भारी वाहन लाइसेंस जारी करने के लिए न्यूनतम 30 दिन का प्रशिक्षण और कम से कम 15 घंटे का व्यावहारिक ड्राइविंग अभ्यास अनिवार्य है। साथ ही प्रशिक्षण वाहनों में जीपीएस सिस्टम का कार्यशील होना भी आवश्यक होता है, लेकिन निरीक्षण में पाया गया कि अधिकांश स्कूलों में न तो वाहन उपलब्ध थे और जो थे वे अनुपयोगी या खराब स्थिति में पाए गए। जीपीएस सिस्टम भी कार्यशील नहीं पाए गए और कई स्थानों पर प्रशिक्षक अनुपस्थित मिले।

नोटिस जारी, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

परिवहन विभाग ने संबंधित सभी मोटर ड्राइविंग स्कूलों को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त किए जाएंगे। साथ ही अब तक जारी किए गए अनुभव प्रमाण पत्रों की विस्तृत जांच कर फर्जी पाए जाने पर उन्हें निरस्त करने और संबंधित संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की भी तैयारी की जा रही है। हरियाणा में जहां भारी वाहन लाइसेंस की प्रक्रिया सख्त है, वहीं राजस्थान में खामियों के चलते अन्य राज्यों के लाखों लोग यहां से लाइसेंस बनवा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार बायोमैट्रिक व्यवस्था और ड्राइविंग वीडियो को सारथी पोर्टल पर अपलोड करना ही इस पर प्रभावी रोक का उपाय है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery