Tuesday, March, 17,2026

बार-बार नियम तोड़ने वालों की नंबर प्लेट होगी सार्वजनिक

जयपुर: ट्रैफिक नियमों की पालना बढ़ाने के लिए डिजिटल रोड सेफ्टी सिस्टम अब जयपुर में शुरू होगा। यह व्यवस्था पहले बेंगलुरु और गुरुग्राम में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाई गई थी और अब इसे जयपुर में भी लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस ने क्रैश फ्री इंडिया एवं ईवा भारत के साथ एमओयू किया है। इस नए अभियान के जरिए चालकों को उनके लंबित चालान, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) की स्थिति, बीमा की वैधता और अन्य जरूरी जानकारियां रीयल टाइम में दिखाई जाएंगी।

डीसीपी मेहरड़ा ने बताया कि शहर के दो प्रमुख चौराहों पर स्वचालित ट्रैफिक सुमित नंबर प्लेट पहचान कैमरों से जुड़े एलईडी बिलबोर्ड लगाए जाएंगे। इन पर वाहन संख्या के आधार पर पेंडिंग चालान, पीयूसी की समाप्ति तिथि, इंश्योरेंस की स्थिति और बकाया जुर्माने की जानकारी प्रदर्शित होगी। बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहनों की पंजीकरण संख्या को विशेष रूप से हाइलाइट किया जाएगा, ताकि चालक तुरंत जागरूक हों। यह सिस्टम यातायात पुलिसकर्मियों को भी तत्काल अलर्ट भेजेगा, जिससे गंभीर या बार-बार नियम तोड़ने वाली गाड़ियों को अगले बिंदु पर रोककर कार्रवाई आसान हो जाएगी। ईवा एड वेंचर्स ने पायलट प्रोजेक्ट के लिए एक महीने तक दो डिजिटल बिलबोर्ड निःशुल्क उपलब्ध कराए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery