Wednesday, June, 10,2026

डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा

जयपुर: श्याम नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर महिला डॉक्टर से 24 लाख रुपए की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड सहित अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। डीसीपी (साउथ) राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गणेश चौधरी (29) निवासी बाड़मेर हाल करणी विहार और दुष्यंत जांगिड़ (32) निवासी हसनपुरा शामिल हैं।

गणेश चौधरी कजाकिस्तान से एमबीबीएस कर चुका है और वर्ष 2021 में भारत लौटा था। उसने अपने साथी डॉक्टर सुनील विश्नोई उर्फ कार्तिक के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड गैंग बनाई। दुष्यंत जांगिड़ साइबर अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था, जिनका उपयोग ठगी की रकम ट्रांसफर करने में किया जाता था। गिरोह के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर पोर्टल पर 100 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह विदेश में एमबीबीएस कर रहे छात्रों के बैंक खातों का उपयोग करता था। इन खातों में नकद जमा कर USDT खरीदी जाती थी और फिर उसे बेचकर रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की जाती थी, ताकि धन के स्रोत को छिपाया जा सके।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery