Wednesday, April, 08,2026

DGFT पोर्टल पर 400 करोड़ की साइबर ठगी

जयपुर: विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) के प्लेटफॉर्म पर उद्योगपतियों के फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर बनाकर निर्यातकों को दिए जाने वाले सरकारी प्रोत्साहन (स्क्रिप्स) चुराने का बड़ा साइबर घोटाला सामने आया है। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर थाने ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए जोधपुर से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गिरोह के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने और ऑनलाइन केवाईसी बनाने में मदद करते थे। हालांकि, गिरोह के मुख्य सरगना की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि दिसंबर 2025 में जयपुर के उद्योगपति सौरभ बाफना ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके आईसीईगेट से लगभग 17.88 लाख रुपए की स्क्रिप्स फर्जी खाते में स्थानांतरित कर ली गई। प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी अब तक पीड़ित के खाते से कुल 93 लाख की स्क्रिप्स चुरा चुके हैं। आरोपियों ने पीड़ित के डीजीएफटी खाते में ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए। इसके बाद कंपनी निदेशक की प्रोफाइल में बदलाव कर डिजिटल हस्ताक्षर प्राधिकरण से फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर बनवा लिए।

इन्हीं फर्जी हस्ताक्षरों का उपयोग कर नई आईसीईगेट आईडी बनाई गई और स्क्रिप्स चुराई गई। इस कार्रवाई में साइबर थाने के साइबर कमांडो एएसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल भूप सिंह और शिव कुमार की अहम भूमिका रही। स्क्रिप्स क्या होती हैं। जब कोई व्यापारी विदेश में सामान बेचता है (निर्यात करता है) तो उसे उत्पादन और परिवहन में कई तरह के कर और खर्च लगते हैं। सरकार इन खचों की भरपाई के लिए निर्यातकों को ड्यूटी क्रेडिट स्क्रिप्स देती है। ये क्रेडिट डीजीएफटी आईसीईगेट के ऑनलाइन खाते में जमा होते हैं। इन्हें बाद में बेचा जा सकता है या आयात शुल्क भरने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

फर्जीवाड़ा करने का तरीका

आरोपियों ने सबसे पहले फर्जी आधार और पैन कार्ड के आधार पर डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र (डीएससी) बनवाए। इन फर्जी डिजिटल हस्ताक्षरों का उपयोग कर डीजीएफटी-आईसीईगेट पोर्टल पर अनाधिकृत प्रवेश किया। सिस्टम की कमजोरियों का फायदा उठाकर असली निर्यातकों के खातों में उपलब्ध डयूटी क्रेडिट स्क्रिप्स (आरओडीटीईपी /आरओएससीटीएल) को अपने नियंत्रण वाले फर्जी खातों में स्थानांतरित किया। इसके बाद स्क्रिप्स को विभिन्न बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) के जरिए बार-बार घुमाकर नकद में बदला जाता था, ताकि पैसों का स्रोत छिपाया जा सके।

400 से अधिक फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर बनाए गए

साइबर सेल ने संबंधित डिजिटल हस्ताक्षर प्राधिकरण से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण किया। पांच गिरफ्तार आरोपियों समेत 13-15 अज्ञात व्यक्तियों ने कुल 400 से अधिक फर्जी डिजिटल हस्ताक्षर तैयार कराए। इन हस्ताक्षरों को दुबई में डाउनलोड किया जाता था। फिर दुबई से ही असली निर्यातकों की स्क्रिप्स को फर्जी आईसीईगेट आईडी में स्थानांतरित किया जाता था। दिल्ली में इन चुराई गई स्क्रिप्स को बेचने वाले एजेंट सक्रिय है।

प्रत्येक फर्जी हस्ताक्षर से करोड़ों का घोटाला

स्पेशल कमिश्नर ओम प्रकाश ने बताया कि प्रत्येक डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से किए गए घोटाले की राशि करोड़ों में है। अनुमान है कि इस गिरोह ने अब तक 400 करोड़ रुपए से अधिक का फ्रॉड किया है। यह घोटाला करीब दो साल से चल रहा था। इस मामले में सुल्तान खान, निवासी कबीर नगर, जोधपुर, नंदकिशोर निवासी संजय गांधी कॉलोनी, जोधपुर, निर्मल सोनी निवासी कंटालिया, पाली, अशोक कुमार भंडारी निवासी लक्ष्मी नगर, जोधपुर और प्रमोद खत्री निवासी प्रताप नगर, जोधपुर को गिरफ्तार किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery