Monday, March, 23,2026

बाइक पर सवार 3 दोस्तों की मौत, चौथा घायल

जयपुर: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर चंदवाजी इलाके में शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार चार दोस्तों को हरियाणा रोडवेज की बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा घायल हो गया। चंदवाजी थाना पुलिस के अनुसार हादसा शनिवार रात करीब 7:45 बजे ताला गांव के पास लबाना पुलिया पर हुआ। ताला गांव के रहने वाले चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर-दिल्ली हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक बाइक सहित सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत चंदवाजी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मुस्तकीम शाह (22), अब्दुल मलिक (18) और साहिल (17) को मृत घोषित कर दिया। चौथे दोस्त सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एएसआई संतोष (चंदवाजी) ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक और टक्कर मारने वाली हरियाणा रोडवेज बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery