Sunday, June, 07,2026

साइबर क्राइम अधिकारी बन ठगी करने वाला अरेस्ट

जयपुर: खुद को पुलिस और साइबर क्राइम अधिकारी बताकर ई-मित्र संचालकों से वसूली करने वाले एक शातिर ठग को कालवाड़ थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रवीण निवासी गांव भावठड़ी झुंझुनूं हाल गोविन्द वाटिका कालवाड़ का रहने वाला है। डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ ई-मित्र संचालक राहुल योगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रवीण नाम का व्यक्ति लगातार उसके केंद्र पर आता था और खुद को साइबर क्राइम अधिकारी बताता था। उसने साइबर क्राइम लिस्ट में नाम होने का डर दिखाकर राहुल से 18 हजार और उसके परिचित राकेश से 60 हजार रुपए की मांग की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एआई तकनीक का उपयोग कर ई-मित्र संचालकों के खिलाफ झूठी साइबर शिकायतें तैयार करता था और उन्हें वास्तविक केस बताकर डराता था। अब तक की पूछताछ में उसके 20 से अधिक लोगों से ठगी करने की बात सामने आई है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से दिल्ली पुलिस, राजस्थान पुलिस और अन्य विभागों के फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery