Wednesday, September, 02,2026

2500 योद्धाओं ने 1406 टन कचरा किया साफ

जयपुर: मानसून के बाद जयपुर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम के 'स्वच्छ जयपुर-स्वस्थ जयपुर' अभियान के तहत मंगलवार को तीसरे चरण में मुरलीपुरा और विद्याधर नगर जोन के वार्ड, गली और मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया गया। 2500 से अधिक स्वच्छता योद्धाओं ने कमान संभाली और एक दिन में 1406 टन कचरे का निस्तारण किया। तीन चरणों में अब तक 4500 टन से अधिक कचरा हटाया जा चुका है। अभियान का शुभारंभ सुबह 7 बजे अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उपायुक्त स्वास्थ्य ओम थानवी, उपायुक्त मुरलीपुरा जोन श्रद्धा सिंह और उपायुक्त विद्याधर नगर जोन भगवान सिंह मौजूद रहे। सफाई टीमों ने जमा कचरा, गंदगी और मलबा हटाया। आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि अभियान 7 सितंबर तक छह चरणों में चलेगा। 3 सितंबर को झोटवाड़ा-वैशाली नगर, 5 सितंबर को सिविल लाइंस-आदर्श नगर और 7 सितंबर को जगतपुरा-झालाना-मालवीय नगर जोन में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक सफाई अभियान चलेगा।

6500 होर्डिंग हटाए

अभियान में 2500 से अधिक स्वच्छता योद्धाओं के साथ 16 जेसीबी, 22 डंपर, 21 ट्रैक्टर-ट्रॉली, 4 लिटर पीकर मशीन, 4 फॉगिंग मशीन, 4 लेवलर, 11 हूपर और 1 रोड स्वीपर लगाए गए। सफाई के साथ अनधिकृत प्रचार सामग्री पर भी कार्रवाई की गई। आचार संहिता की पालना के तहत अब तक 6500 बड़े होर्डिंग-बैनर, 10 हजार पोस्टर-बैनर और 50 गेट्री हटाई जा चुकी हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery