Friday, January, 30,2026

परिवार ने सवाई मानसिंह अस्पताल को सौंपी मां की देह

जयपुर: शहर के सोडाला निवासी विश्वनाथन परिवार ने मानवता और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है। सुधीर विश्वनाथन और उनकी बहन डॉ. सुजाता ने अपनी मां सोसम्मा विश्वनाथन की पार्थिव देह मरणोपरांत सवाई मानसिंह चिकित्सालय, जयपुर को दान कर दी। यह देहदान भावी चिकित्सकों के प्रशिक्षण, शोध और चिकित्सा शिक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया गरिमापूर्ण और नियमों के अनुरूप संपन्न हुई। गोयल ने परिवार को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। अस्पताल में पुष्पों से सजे वाहन से देह लाई गई।

दिवंगत आत्मा की स्मृति में पौधरोपण भी किया गया। गोयल ने बताया कि देहदान एवं अंगदान को बढ़ावा देने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। देहदान के अवसर पर सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, डॉ. संजय सैनी, डॉ. अजय चमड़िया, अतिरिक्त निदेशक डॉ. रश्मि गुप्ता, उप निदेशक डॉ. वंदना शर्मा, नीरज गंगवाल, समाज सेवी कमल संचेती, उद्यमी राजीव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery