Sunday, August, 09,2026

पुरानी हवेली में मिले खजाने को गुपचुप उड़ाया, पांच गिरफ्तार

जयपुर: माणक चौक थाना क्षेत्र में करीब 200 साल पुराने जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान मिले गुप्त धन और कीमती सामान को खुर्द-बुर्द करने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 66.400 किलो चांदी की दो बड़ी सिल्लियां बरामद की हैं। बरामद चांदी की कीमत करीब पौने दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा ने बताया कि विद्याधर का रास्ता, त्रिपोलिया बाजार निवासी राहुल सेठी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट में खुदाई के दौरान मिले सोने-चांदी के सिक्के और सिल्लियां चोरी करने के आरोप लगाए गए थे। माणक चौक थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया और डीएसटी प्रभारी दिलीप सोनी के नेतृत्व में गठित टीमों ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चांदी की सिल्लियां बेचने के बजाय छिपा दी थीं, जबकि सोने-चांदी के सिक्के जयपुर और अन्य स्थानों पर बेच दिए। मामले में महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू (46), जगदीश राजोरिया (51), ओमप्रकाश खींची उर्फ पप्पू (54), अनुज अरोड़ा (28) और रजनी मल्होत्रा (36) को गिरफ्तार किया है। यह सभी परकोटे के रहने वाले हैं। पुलिस अब सोने के सिक्कों और शेष चांदी की तलाश में जुटी है।

बंटवारे के विवाद से खुला राज

करीब 200 साल पुराने भवन की मुड़ाई के दौरान ठेकेदार और मजदूरों को चांदी की सिल्लियां और करीब 1500 पुराने सिक्के मिले थे, जिनका वजन 15 किलो था। आरोपियों ने भवन मालिक को जानकारी दिए बिना खजाना आपस में बांट लिया। ठेकेदार महेश ने दो चांदी की सिल्लियां और करीब 300 सिक्के रखे, जबकि अन्य मजदूरों को भी सिक्के बांटे गए। महेश ने अनुज के हिस्से के करीब 300 सिक्कों के बदले उसे 50 हजार रुपए दिए। सिक्के बेचकर महेश ने जेसीबी-ट्रैक्टर खरीदे, जगदीश ने बेटी की शादी की और रजनी ने जेवर बनवाए। बाद में बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। अनुज के जरिए खजाने की जानकारी भवन मालिक तक पहुंची। दस महीने पुरानी घटना के बाद आरोपियों की बदली जीवनशैली पर पुलिस को शक हुआ। आरोपियों से पूछताछ के बाद भेद खुल गया।

हवेली तोड़ने का मिला था ठेका

पुलिस के अनुसार करीब 450 वर्ग गज का पुराना भवन जर्जर हो चुका था। नगर निगम की ओर से इसे गिराने के लिए भवन मालिक को नोटिस दिया गया था। इसके बाद भवन मालिक ने निजी कंपनी के माध्यम से भवन तोडने और नया निर्माण कराने का समझौता किया। नई इमारत विकसित करने के बदले बिल्डर ने 35 प्रतिशत हिस्सेदारी मांगी थी। भवन को गिराने का ठेका महेश मल्होत्रा उर्फ छोटू को करीब चार लाख रुपए में दिया गया था। नवंबर 2025 में भवन को तोड़ने का काम शुरू हुआ।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery