Friday, October, 02,2026

कॉकपिट में जंग जीते स्मित को दुनिया ने कहा... 'हीरो'

नई दिल्ली/गांधीनगर: बुधवार को उड़ते विमान में जिंदगी और मौत के बीच जूझे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार गुरुवार को दुनिया के बड़े नेताओं की जुबान पर रहे। पलाईदुबई की उड़ान FZ1073 में सह-पायलट के कथित चाकू हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद विमान को संभालने वाले मच्छार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बहादुरी के लिए 'हीरो' बताया। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में बुधवार को कॉकपिट में सह-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन मच्छार पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के बावजूद उन्होंने नियंत्रण नहीं खोया। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोलकर मदद के लिए आवाज लगाई। इसके बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों ने हमलावर को काबू करने में मदद की। विमान को बाद में सऊदी अरब में सुरक्षित उतारा गया।

सऊदी अरब में चल रहा इलाज: घटना के बाद कैप्टन स्मित को एयरलिफ्ट कर सऊदी अरब लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई गई है। इस बीच, गुजरात सरकार ने उनकी बहादुरी के सम्मान में 'विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार' देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि मच्छार रने ने यात्रियों की जान बचाने के लिए अद्भुत साहस दिखाया।

पीएम मोदीः भारत को कैप्टन पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कैप्टन मच्छार की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें 'हीरो' बताया। उन्होंने कहा कि बेहद गंभीर खतरे और बुरी तरह घायल होने के बावजूद मच्छार ने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त साहस और अटूट संकल्प दिखाया। प्रधानमंत्री के मुताबिक, उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बचाने और बड़ी त्रासदी को टालने में मदद मिली। उन्होंने कैप्टन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

ट्रंप ने भी कहा... 'हीरो' है कैप्टन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन मच्छार को 'हीरो' बताते हुए उनकी सूझबूझ और साहस की तारीफ की। ट्रंप ने कहा कि कैप्टन की हालत बहुत खराब होने के बावजूद उन्होंने गजब की सूझबूझ दिखाई, जिससे विमान को एक बड़ी दुर्घटना से बचाया जा सका। ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने इजराइल के पीएम नेतन्याहू से भी इस मामले में बात की थी।

नेतन्याहू ने बताया 'सच्चा नायक'

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कैप्टन मच्छार के साहस की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट डटे रहे और हमले का प्रतिरोध किया। नेतन्याहू के अनुसार, उनकी कार्रवाई से हवा में एक बड़ी दुर्घटना टालने में मदद मिली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery