Friday, March, 27,2026

हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल राष्ट्र नहीं': केंद्र

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर राजनीतिक दलों को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत में युद्ध को जल्द समाप्त करने पर जोर दिया है, क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है। सरकार ने बैठक में स्पष्ट किया कि भारत इस संकट में किसी भी तरह की मध्यस्थता की भूमिका नहीं निभा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, 'हम पाकिस्तान की तरह 'दलाल राष्ट्र' नहीं हैं।' उन्होंने पाकिस्तान की मध्यस्थता कोशिशों को पुराना बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से अमेरिका के प्रभाव में काम करता रहा है। बैठक के बाद विपक्ष ने सरकार के जवाबों को अपर्याप्त बताया। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि कई मुद्दों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला और इस पर संसद में विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव ने भी लोकसभा और राज्यसभा में नियमों के तहत बहस की मांग दोहराई।

तेल सस्ता, बाजार मस्तः सेंसेक्स उछला

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। BSE सेंसेक्स 1,205 अंक चढ़कर 75,273 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी (50) 394 अंक बढ़कर 23,306 पर पहुंच गया। बाजार में तेजी का मुख्य कारण ब्रेंट क्रूड की कीमतों का 100 डॉलर से नीचे आना और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद है।

भारतीयों की सुरक्षा प्राथमिकता

सरकार ने स्पष्ट किया कि उसकी सबसे बड़ी चिंता खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करना है। इस दिशा में अब तक आवश्यक कदम उठाए गए हैं। बैठक की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं हुई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery