Thursday, June, 11,2026

तीन भारतीय लापता, 21 बचाए

नई दिल्ली: ओमान के तट के पास भारतीय चालक दल वाले वाणिज्यिक पोत 'सेटेबेलो' पर हुए हमले को लेकर भारत ने बुधवार को कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी जेसन मीक्स को तलब किया।

भारत ने स्पष्ट कहा कि पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक नौवहन और असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाए जाने की घटनाएं तुरंत बंद होनी चाहिए। विदेश मंत्रालय के अनुसार, हमले के समय जहाज पर 24 भारतीय चालक दल सदस्य सवार थे। इनमें से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन भारतीय अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान जारी है। भारत ने हमले की निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर निर्बाध आवाजाही बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्रालय ने कहा कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले भी 24 भारतीयों वाले एक अन्य जहाज पर अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई की खबर सामने आई थी। भारत ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना गंभीर चिंता का विषय है।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका ने हेलीकॉप्टर हादसे के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराते हुए बुधवार तड़के उसके कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन की ओर मिसाइलें दागीं। अधिकांश मिसाइलों को रास्ते में ही नष्ट करने का दावा किया है। ईरान ने बंदर अब्बास और केश्म द्वीप के आसपास हमलों की पुष्टि की है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery