Tuesday, August, 12,2025

प्रजनन दर घटी, पर हम खूब बढ़े... इस साल के अंत तक 1.46 अरब होंगे

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की एक नई जनसांख्यिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जनसंख्या 2025 के अंत तक 1.46 अरब पहुंचने का अनुमान है, जो दुनिया में सर्वाधिक होगी। साथ ही, यह भी कहा गया है कि देश की कुल प्रजनन दर प्रतिस्थापन दर से नीचे आ गई है। 'वास्तविक प्रजनन संकट' शीर्षक वाली संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की 'विश्व जनसंख्या स्थिति (एसओडब्लूपी) रिपोर्ट 2025' घटती प्रजनन क्षमता से घबराने के बजाय अपूर्ण प्रजनन लक्ष्यों पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लाखों लोग अपने वास्तविक प्रजनन लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हैं। रिपोर्ट में जनसंख्या संरचना, प्रजनन क्षमता और जीवन प्रत्याशा में महत्वपूर्ण बदलावों का भी खुलासा किया गया है, जो एक बड़े जनसांख्यिकीय परिवर्तन का संकेत है।

भारत मध्यम आय वाले देशों के समूह में

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में भारत को मध्यम आय वाले देशों के समूह में रखा गया है, जो तेजी से जनसांख्यिकीय परिवर्तन से गुजर रहे है, जहां जनसंख्या
दोगुनी होने में अब 79 वर्ष का समय लगने का अनुमान है।

68% जनसंख्या की कामकाजी आयु

देश की 68 प्रतिशत जनसंख्या कामकाजी आयु (15-64) वाली है, जो पर्याप्त रोजगार और नीतिगत समर्थन के साथ संभावित जनसांख्यिकीय लाभांश प्रदान करती है।

युवा आबादी अभी बेहतर स्थिति में

भारत की कुल प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.9 जन्म रह गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर 2.1 से नीचे है। इसका अर्थ यह है कि औसतन भारतीय महिलाएं एक पीढी से दूसरी पीढ़ी तक जनसंख्या का आकार बनाए रखने के लिए आवश्यक संख्या से कम बच्चे पैदा कर रही हैं। जन्म दर में कमी के बावजूद, भारत की युवा जनसंख्या अब भी महत्वपूर्ण बनी हुई है, जिसमें 0-14 आयु वर्ग में 24%, 10-19 आयु वर्ग में 17% तथा 10-24 आयु वर्ग में 26% युवा है।

प्रजनन दर कम करने में अहम प्रगति

यूएनएफपीए की भारत प्रतिनिधि एंड्रिया एम वोज़र ने कहा कि भारत ने प्रजनन दर कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है- वर्ष 1970 में औसतन एक महिला के लगभग पांच बच्चे होते थे, लेकिन अब हर महिला के लगभग दो बच्चे हैं। जिसका श्रेय बेहतर शिक्षा और प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल तक पहुंच को जाता है। आज महिला शिक्षा व प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के चलते महिलाएं इस दिशा में निर्णय लेने में आत्मनिर्भर हो रही हैं और औसतन एक महिला के लगभग दो बच्चे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery