Wednesday, March, 18,2026

युद्ध के बीच भारत को बड़ी राहत... दूसरा LPG टैंकर स्वदेश पहुंचा

नई दिल्ली: युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य से भारतीय जहाजों की सुरक्षित वापसी का सिलसिला जारी है। मंगलवार तड़के दूसरा एलपीजी टैंकर 'नंदा देवी' सुरक्षित भारत पहुंच गया, जबकि अब भी 22 जहाज फंसे हुए हैं। भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर नंदा देवी तड़के 2:30 बजे गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंचा। सोमवार को शिवालिक नामक पहला टैंकर मुंद्रा बंदरगाह पहुंच चुका है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सुरक्षित लौटे जहाजों के चालक दल से बातचीत कर उनके साहस और सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनका संयम और समन्वय सराहनीय है।

एक दिन की एलपीजी

दोनों जहाजों में कुल 92,712 टन एलपीजी है, जो भारत की एक दिन की रसोई गैस जरूरत के बराबर है। दोनों टैंकरों से एलपीजी उतारने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छोटे जहाजों के जरिए ट्रांसफर किया जा रहा है। खाड़ी क्षेत्र में 611 भारतीय नाविकों के साथ 22 जहाज अब भी मौजूद हैं। पोत परिवहन महानिदेशालय, जहाज मालिकों और दूतावासों के साथ मिलकर हालात पर नजर बनाए हुए है।

'जग लाडकी' रास्ते में

नंदा देवी के पहुंचने के साथ ही, संयुक्त अरब अमीरात से लगभग 81,000 टन कच्चा तेल लेकर आ रहा एक अन्य जहाज 'जग लाडकी' रास्ते में है। ईरान पर हमलों के बाद यह रणनीतिक जलमार्ग प्रभावी रूप से बंद है, जिससे आवाजाही प्रभावित हुई है। अब तक कुल 4 भारतीय जहाज सुरक्षित क्षेत्र से निकल चुके हैं। फंसे जहाजों में एलपीजी, एलएनजी, कच्चा तेल, कंटेनर और बल्क कैरियर शामिल हैं। कच्चे तेल से भरा जग लाडकी जहाज भी भारत पहुंचने वाला है, सभी 22 नाविक सुरक्षित हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery