Wednesday, June, 24,2026

'महा-फैसला' आज

नई दिल्ली/कोलकाता/चेन्नई: पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, केरल, पुडुचेरी और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई घोषित होंगे। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर तक रुझान व शाम तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
सबसे ज्यादा निगाहें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी की अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सत्ता बचाने की कोशिश में है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पहली बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में है। राज्य में रिकॉर्ड 92% से ज्यादा मतदान ने मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है। 

मतगणना शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी, इसके बाद ईवीएम के वोटों की राउंड वाइज काउंटिंग की जाएगी। गोवा, कर्नाटक, नगालैंड, गुजरात और महाराष्ट्र की आठ सीट पर भी मतगणना होगी, जहां मौजूदा विधायकों के निधन के बाद पिछले महीने उपचुनाव हुए थे।

असम में हैट्रिक या वापसी ?

असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा हैट्रिक की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस गठबंधन कड़ी चुनौती दे रहा है। केरल में वामपंथी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा के बीच सीधा मुकाबला है। तमिलनाडु में एम. के. स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सत्ता बचाने की कोशिश में है, जबकि अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और अन्य दल चुनौती दे रहे हैं। पुडुचेरी में मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मतगणना केंद्रों पर बहु-स्तरीय सुरक्षा, केंद्रीय बलों की तैनाती और सख्त प्रोटोकॉल लागू किए गए हैं।

रिकॉर्ड मतदान

खासतौर पर बंगाल में इस बार ऐतिहासिक मतदान दर्ज हुआ है। विश्लेषकों के मुताबिक प्रवासी श्रमिकों की वापसी और बढ़ी राजनीतिक जागरूकता इसके बड़े कारण रहे हैं। एग्जिट पोल जहां कई राज्यों में भाजपा को बढ़त दिखा रहे हैं, वहीं तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। हालांकि अंतिम फैसला सोमवार के नतीजे ही तय करेंगे। सोमवार का दिन न सिर्फ इन राज्यों के लिए, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी दिशा तय करने वाला साबित होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery