Sunday, August, 09,2026

राज्यपाल बागडे ने इतिहास के पन्नों पर फिर उठाए सवाल

उदयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कृषि और संबद्ध व्यवसाय भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। युवाओं को खेती को केवल परंपरागत व्यवसाय नहीं मानना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक, अनुसंधान, नवाचार, प्रसंस्करण और उद्यमिता से जोड़कर रोजगार व समृद्धि का माध्यम बनाना चाहिए। वे शनिवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय सभागार में एग्रीविजन के नॉर्थ वेस्ट जोन के द्वितीय सम्मेलन के शुभारंभसमारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध बताते हुए कहा कि आर्यभट्ट, भास्कराचार्य, महर्षि भार्गव और महर्षि पाराशर जैसे विद्वानों ने ज्ञान विज्ञान को नई दिशा दी। युवाओं को इस विरासत को आधुनिक विज्ञान और तकनीक से जोड़कर नए प्रयोग करने चाहिए।

इतिहास में प्रताप को गलत तरीके से प्रस्तुत किया

महाराणा प्रताप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप हारे नहीं थे, बल्कि उन्होंने मुगलों को पीटा था। चाटुकारों ने इतिहास में उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप ने संघर्ष के साथ कृषि और जनजीवन के उत्थान के लिए भी महत्वपूर्ण प्रयास किए। राज्यपाल ने बीकानेर की किरण देवी, डूंगरपुर की वीर बाला कालीबाई, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, उद्योगपति सुधा मूर्ति और इंजीनियर कमला भागवत के प्रेरक प्रसंग सुनाकर युवाओं में उत्साह भरा। राज्यपाल ने युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नशे की आदत छुड़ाने के लिए पहले प्रेम और समझाइश का रास्ता अपनाना चाहिए, जरूरत पड़ने पर सख्ती भी जरूरी है। बढ़ती आबादी पर उन्होंने कहा कि संख्या को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है। समारोह में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. प्रतापसिंह, राजस्थान कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य एवं अधिष्ठाता लोकेश गुप्ता, एग्रीविजन के अश्विनी शर्मा, तन्वी चौधरी एवं डॉ. अंशुल शर्मा ने राज्यपाल का स्वागत किया। स्मारिका और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन हुआ।

नशा आग है, घर तक पहुंच सकती है इसकी आंच

उदयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में टीबी नियंत्रण, नशामुक्ति और शिक्षा की समीक्षा की। उन्होंने खनन व सीमेंट उद्योग से जुड़े लोगों तथा कच्ची बस्तियों में टीबी सर्वे के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत स्तर पर नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम कराने और नशा छोड़ चुके लोगों का सम्मान करने को कहा। उन्होंने कहा कि नशा आग है, जिसकी आंच घर तक पहुंच सकती है। प्राथमिक शिक्षा मजबूत करने और सफल विद्यार्थियों की जानकारी साझा कर बच्चों को प्रेरित करने पर भी जोर दिया। बैठक में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन, एडीएम दीपेंद्र सिंह, एडीएम सिटी जितेंद्र रोज, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, डॉ. एल. सुमन और सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery