Thursday, August, 14,2025

CM ने सीएमआर पर सपत्नीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया

जयपुर: 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और प्रदेशवासियों से घरों व कार्यस्थलों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 13 से 15 अगस्त तक यह अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। सीएम गुरुवार को बीकानेर सपत्नीक राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जोधपुर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। गुरुवार सुबह 10:50 बजे बीकानेर के नाल हवाई अड्डे पहुंचकर हेलिकॉप्टर से खाजूवाला की कोड़ेवाला पोस्ट जाएंगे, जहां बीएसएफ जवानों से संवाद करेंगे। दोपहर 1:20 बजे नाल गांव में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे और महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में भारत पाक विभाजन पर अपने विचार साझा करेंगे। अपराह्न 3:15 बजे जोधपुर पहुंचकर गांधी मैदान से जालोरी गेट तक तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे। शाम को मेहरानगढ़ किले में 'एट होम' और सम्राट अशोक उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। 15 अगस्त को सुबह 8:55 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और 9:05 बजे बरकतुल्ला स्टेडियम में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता को संबोधित करेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery