Saturday, October, 11,2025

किसानों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां... भगदड़, कई घायल

हनुमानगढ़: भादरा में शुक्रवार को डीएपी खाद के लिए टोकन लेने कतार में लगे किसानों पर पुलिस ने लाठियां बरसा दी। बिना किसी चेतावनी के अचानक लाठीचार्ज से किसानों में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भगदड़ के कारण कई किसान घायल हो गए। इस दौरान किसानों की चप्पलें, कपड़े और अन्य सामान वहीं छूट गए।

इस घटना को लेकर किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, भादरा कस्बे के कृषि विश्राम गृह में शुक्रवार को डीएपी खाद के लिए टोकन वितरण किया जाना था। इसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान गुरुवार रात को ही लाइनों में लग गए। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे टोकन वितरण के दौरान भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई। कई किसान दीवार कूद कर कृषि विश्राम गृह के अंदर घुस गए, तभी पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज कर दिया।

दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

लाठीचार्ज को लेकर किसानों ने आक्रोश जताया है। किसानों ने कहा कि शांतिपूर्वक खाद के लिए लाइन में लगे थे, लेकिन पुलिस ने बिना वजह उन पर बल प्रयोग किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर घटना के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

लाठीचार्ज निंदनीयः पूनिया

पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने कहा कि भादरा में खाद के लिए लाइन में लगे किसानों पर लाठीचार्ज करना निंदनीय है। हमारी मांग है कि डीएपी खाद की व्यवस्था सही की जाए। मौजूदा विधायक चुनाव से पहले इसी जनता को देवतुल्य बताते थे, लेकिन उन्हीं किसानों को सुबह 4 बजे से लाइन में लगाकर दोपहर में लाठियों से पिटवा रहे हैं। पूनिया ने कहा कि ऐसे दोगले लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। जितने लोग खाद के लिए जागरूक है, इतने लोग एसडीएम दफ्तर पर धरना देकर बैठ जाते तो खाद किसानों के घर भेज देते। इसलिए संघर्ष का रास्ता अपनाओ और हक के लिए आवाज उठाओ।

नेता प्रतिपक्ष जूली ने खड़े किए सवाल

भादरा की इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि भाजपा सरकार के शासन में राजस्थान में किसानों की दुर्दशा दिखाने के लिए हनुमानगढ़ जिला एक नमूना भर है। पहले सरकार ने यहां प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को मुआवजा नहीं दिया। अब डीएपी लेने के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे किसानों पर लाठियां चलाई जा रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery