Wednesday, February, 04,2026

हथियार तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

जयपुर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान स्थित एक शैक्षणिक ट्रस्ट और उसके प्रमोटर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोपों में चार्जशीट पेश की है। यह मामला अवैध धर्मांतरण, हवाला लेन-देन और अवैध हथियार तस्करी से जुड़ा बताया गया है। ईडी ने बताया कि अलफुरकान एजुकेशनल ट्रस्ट (एईटी), उसके प्रमोटर मोहम्मद सदीक और अन्य आरोपियों के खिलाफ 30 जनवरी को जयपुर स्थित विशेष पीएमएलए कोर्ट में अभियोजन शिकायत पेश की गई। ईडी के अनुसार, मोहम्मद सदीक का ट्रस्ट पर 'डी-फैक्टो कंट्रोल' था, जो बीकानेर की मस्जिद-ए-आयशा का संचालन करता है। ट्रस्ट की ओर से बड़ी मात्रा में नकद और सार्वजनिक चंदा एकत्र किया गया, लेकिन न तो उचित लेखा-जोखा रखा गया और ना ही ऑडिट या आयकर रिटर्न दाखिल किए गए। करीब 64 लाख रु. की अनाधिकृत विदेशी फंडिंग विदेश से ट्रस्ट के खातों में भेजी गई।

दो FIR के आधार पर शुरू हुई ईडी की जांच

ईडी ने बताया कि राजस्थान पुलिस की ओर से दर्ज दो एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की गई थी। इनमें सदीक पर कट्टरपंथी गतिविधियों, हवाला लेन-देन, जबरन धर्मांतरण, अवैध हथियार तस्करी और संदिग्ध उच्च मूल्य के वित्तीय लेन-देन में शामिल होने के आरोप हैं। इस मामले में सितंबर 2025 में बीकानेर स्थित ट्रस्ट के ठिकानों पर छापेमारी भी की गई थी।

हिंसा भड़काने के आरोप

जांच में सामने आया कि मोहम्मद सदीक संगठित अवैध हथियार तस्करी में सक्रिय रूप से शामिल था। ईडी के मुताबिक वह देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूसों की खरीद, कब्जे और आपूर्ति में लिप्त था और अपने सहयोगियों के जरिए हिंसक वारदातों के लिए हथियारों की व्यवस्था करता था। पुलिस की चार्जशीट, बरामदगी और गवाहों के बयान इसकी पुष्टि करते हैं।

भड़काऊ भाषणों से फंड जुटाने का दावा

ईडी ने यह भी दावा किया कि सदीक ने बार-बार उकसाऊ, नफरत भरे और भड़काऊ भाषण दिए, जिनका उद्देश्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और धार्मिक समुदायों के खिलाफ हिंसा भड़काना और धन जुटाना था। यह धनराशि कथित तौर पर देश-विदेश की कट्टरपंथी एनजीओ और संगठनों को भेजी गई, जबकि कुछ राशि का इस्तेमाल आरोपी ने निजी खर्चों में किया। एजेंसी ने एक व्यापक रूप से प्रसारित भड़काऊ वीडियो भाषण और सार्वजनिक सभाओं में दूसरे देशों के झंडे जलाने की घटनाओं की भी जांच की। ईडी के अनुसार इन आयोजनों के जरिए साम्प्रदायिक भावनाओं को भड़काकर नकद चंदा जुटाया गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery