Wednesday, March, 18,2026

द्रव्यवती लिंक रोड होगा एलिवेटेड

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को विद्याधर नगर में विभिन्न स्थलों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने द्रव्यवती नदी लिंक रोड के सुधार पर विशेष ध्यान दिया, जहां जेडीए के खर्च पर एलिवेटेड बनाने की योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि कार्यकारी एजेंसी जेडीए या नगर निगम होगी। इस पर एक-दो दिनों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने किशनबाग क्षेत्र का भी दौरा किया, जिसे प्रस्तावित ऑक्सीजन पार्क के लिए चिह्नित किया गया है। जेडीए अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के लिए डीपीआर तैयार कर ली गई है।

स्वच्छता और सुविधाओं की समीक्षा

विद्याधर नगर में उपमुख्यमंत्री ने अंबाबाड़ी सब्जी मंडी, अंबाबाड़ी नाला, अंबाबाड़ी पार्क, स्वर्ण जयंती पार्क और एमआईसी सेंटर का दौरा किया। उनके साथ जेडीसी सिद्धार्थ महाजन, नगर निगम के सीईओ गौरव सैनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, मूलभूत सुविधाओं और नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

दक्षिणी रिंग रोड कॉरिडोर में सुविधाओं के विकास की तैयारी

राजधानी जयपुर की दक्षिणी रिंग रोड को लेकर करीब 45 किमी लंबे रिंग रोड कॉरिडोर में विभिन्न सुविधाएं विकसित करने की दिशा में तेजी से काम शुरू किया जा रहा है। इसके तहत जेडीए ने कॉरिडोर के दोनों ओर उपलब्ध जमीनों का विस्तृत सर्वे शुरू कर दिया है। जेडीए कॉरिडोर के आसपास चिन्हित सुविधा क्षेत्र की जमीनों का अध्ययन कर रहा है। इसमें यह देखा जा रहा है कि किस स्थान पर कितनी जमीन उपलब्ध है, उसका आकार क्या है और उसका नक्शा कैसा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery