Sunday, October, 05,2025

दिवाली से पहले खरीदारी का महासंयोग, हर दिन शुभ मुहूर्त

जयपुर: इस बार दीपावली तक हर दिन कुछ न कुछ ऐसा शुभ समय बन रहा है, जब लोग खरीदारी और निवेश कर सकते हैं। 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगातार अच्छे योग बन रहे हैं। ये दिन प्रॉपर्टी, वाहन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बर्तन और बहीखाता आदि खरीदने के लिए शुभ माने गए हैं।
इस अवधि में बनने वाले विशेष योगों में पुष्य नक्षत्र के साथ द्विपुष्कर योग, रवि योग, कुमार योग, राज योग, सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग शामिल हैं। मान्यता है कि इन योगों में किया गया कार्य सफल और शुभफल देने वाला होता है।

ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास के अनुसार, खासतौर से 14 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र और 20 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग दोनों दिन बहुत खास हैं। पुष्य नक्षत्र 14 अक्टूबर दोपहर 11:54 बजे से शुरू होकर 15 अक्टूबर दोपहर 11:59 बजे तक रहेगा। इस दिन सोना-चांदी, आभूषण, मकान, फ्लैट, दुकान, कृषि भूमि, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर जैसी चीजें खरीदने से घर में लक्ष्मी जी का स्थायी वास होता है। पुष्य को नक्षत्रों का राजा और लक्ष्मी जी का जन्म नक्षत्र भी कहा जाता है। इसके बाद 20 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है, जो दीपावली से ठीक पहले आने वाला सबसे शुभ मुहूर्त है। इस दिन भी वाहन, गहने, भूमि, फ्लैट, टीवी, फ्रिज और अन्य जरूरी चीजें खरीदना शुभ माना गया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery