Wednesday, February, 04,2026

कोहरे की चादर में लिपटा प्रदेश, विजिबिलिटी 30 मीटर से कम

जयपुर: प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिलों की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। सीकर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, नागौर, टोंक, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, करौली, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ सहित अनेक जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रही। कई स्थानों पर दृश्यता 30 मीटर से भी नीचे दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा।

नागौर के डेगाना क्षेत्र में भगत अबोहर-जोधपुर की कोठी एक्सप्रेस, जोधपुर सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और मिराज वीकली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें 15 से 30 मिनट तक की देरी से चलीं। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। रविवार रात चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ क्षेत्र में सर्वाधिक 13 मिमी बारिश हुई। चित्तौड़गढ़ में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने आगामी 1-2 दिन तक कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश की संभावना जताई है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

प्रदेश के तापमान में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी रही। यहां अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रात के तापमान में 2.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पाली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। नागौर में 7.2, कुचामन में 7.3, लूणकरणसर में 8, माउंट आबू में 8.8, सीकर में 9 और करौली में 9.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

कोटा-उदयपुर संभाग में बारिश की संभावनाः मौसम विभाग के अनुसार कोटा और उदयपुर संभाग में मंगलवार को भी बारिश की संभावना है। बुधवार से बारिश की गतिविधियों में कमी के आसार हैं।

पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ

राज्य के उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भागों में अगले दो-तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने सीकर सहित कुछ जिलों में 3 और 4 फरवरी के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बादल और धुंध छाई रही। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और फलोदी जिलों में आसमान साफ रहने और धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery