Friday, April, 24,2026

श्रद्धालुओं को चलने में परेशानी हुई तो होगी कार्रवाई

डीग: विश्व प्रसिद्ध गिरिराज जी की अधिक मास के दौरान होने वाली 84 कोस परिक्रमा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए डीग कलेक्टर मयंक मनीष खुद मैदान में उतर गए और पैदल परिक्रमा मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कोथरा गेट से लेकर नौनेरा तक लगभग 18 गांवों के मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सांवई, नगला दांदू, बहज, डीग कस्बा, दिदावली, नगला महारानिया, टाकौली, खोह, चुल्हेरा, अलीपुर, पसोपा, बरौली, धाऊ, बिलोंद, सतवास और पथवारी जैसे क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने झुके हुए बिजली पोल, सड़क किनारे अतिक्रमण, नालियों की सफाई और रास्तों पर पड़े निर्माण सामग्री का खुद जायजा लिया। कई जगहों पर गंदगी और अव्यवस्था मिलने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल फटकार लगाई गई। उन्होंने पीडब्ल्यूडी और तहसीलदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूरे परिक्रमा मार्ग से सभी प्रकार के अतिक्रमण तुरंत हटाए जाएं। साथ ही भरतपुर फीडर कैनाल के पास पड़ी गिट्टी और रेत को भी तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश दिए गए।

विश्राम स्थलों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

पेयजल व्यवस्था को लेकर पीएचईडी को सभी हैंडपंप चालू रखने और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। वहीं बिजली विभाग को झुके हुए पोल हटाने और सही करने के लिए कहा गया। बीडीओ को साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और विश्राम स्थलों पर छाया व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

10 दिन बाद दोबारा करेंगे निरीक्षण

कलेक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि श्रद्धालुओं को नंगे पांव चलने में किसी प्रकार की परेशानी हुई तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 दिन बाद दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और हर कमी की समीक्षा होगी। कलेक्टर के सख्त रुख के बाद पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर सक्रिय हो गया और जेसीबी मशीनों सहित सफाई व बिजली सुधार कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery