Friday, March, 13,2026

गैस की बढ़ी कीमतों और सप्लाई में खामी के खिलाफ कांग्रेस आज से सड़कों पर

जयपुर: रसोई गैस सिलेण्डर की कीमतों में बढ़ोतरी और कमर्शियल गैस की सप्लाई चैन के विरोध में कांग्रेस प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर 12 और 13 मार्च को धरना-प्रदर्शन करेगी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया चेयरपर्सन स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण घरेलू गैस की आपूर्ति संकट में है। महंगाई से पहले ही जूझ रहे आमजन पर अब गैस के बढ़े दाम और विवाह-संस्कार जैसे आयोजनों में कमर्शियल गैस की अनुपलब्धता से अतिरिक्त बोझ पड़ा है। जयपुर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी 13 मार्च को संजय सर्किल पर प्रदर्शन करेगी।

गैस आपूर्ति संकट गंभीरः गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि युद्ध के कारण गैस आपूर्ति संकट गंभीर है, लेकिन केंद्र सरकार लापरवाह बनी हुई है। उन्होंने आमजन से गैस और ईंधन का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की और राज्य सरकार से अन्नपूर्णा रसोई में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।

ग्राहक लंबी लाइनों में खड़े हैं: पायलट

गैस की बढ़ी कीमतों और सप्लाई संकट पर बात करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे ग्राहक लंबी लाइनों में खड़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत प्रभावी कदम उठाने और वितरण प्रणाली सुधारने की मांग की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery