Thursday, August, 27,2026

जाति-शिक्षा, बैंक खाते तक... दर्ज होगी जानकारी

जयपुर: राजस्थान में जनगणना का दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होगा। इस चरण में घर-घर जाकर लोगों की गिनती के साथ परिवार से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसके लिए 40 सवालों की प्रश्नावली तैयार की गई है। राज्य सरकार ने इन सवालों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वर्ष 2011 की जनगणना में दूसरे चरण के दौरान 29 सवाल पूछे गए थे, जबकि इस बार 12 सवाल बढ़ाए गए हैं और 3 आंशिक परिवर्तन भी किए हैं। नई जनगणना में कोविड वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी भी दर्ज होगी।
लोगों से पूछा जाएगा कि कोविड वैक्सीन लगवाई थी या नहीं और वैक्सीन कहां लगवाई थी। इसके अलावा बैंक खातों की संख्या, आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर और पासपोर्ट नंबर से जुड़े सवाल पहली बार प्रश्नावली में शामिल किए गए हैं। जनगणना में लोगों से जाति के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। प्रश्नावली में सभी जातियों से संबंधित विवरण दर्ज करने के लिए प्रावधान किया गया है।

जवाब में लापरवाही पड़ सकती है भारी

जनगणना में जानकारी देना कानूनी जिम्मेदारी के दायरे में आता है। पूछे गए सवालों का गलत जवाब देने या जनगणना के काम में किसी तरह की बाधा डालने पर कार्रवाई का प्रावधान है। कानून के अनुसार ऐसे मामले में तीन साल तक की सजा और एक हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है। 2027 की जनगणना में सिर्फ आबादी की गिनती ही नहीं होगी बल्कि परिवारों से जुड़ी जानकारियां भी सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज की जाएंगी।

शिक्षा-रोजगार के सवाल भी पूछे जाएंगे

 जनगणना में व्यक्ति की पहचान, परिवार, शिक्षा, रोजगार, जन्म-मृत्यु, प्रवास और सामाजिक स्थिति से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें नाम, परिवार के मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, उम्र, वैवाहिक स्थिति, पति-पत्नी, माता-पिता, धर्म, राष्ट्रीयता, जाति, मातृभाषा, दिव्यांगता, साक्षरता और शिक्षा से जुड़े सवाल होंगे। इसके अलावा रोजगार, व्यवसाय, आर्थिक गतिविधि, कार्यस्थल तक आने-जाने, काम की तलाश और रोजगार की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। जन्म स्थान, पूर्व निवास, स्थान परिवर्तन का कारण और वर्तमान स्थान पर रहने की अवधि भी पूछी जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery