Tuesday, November, 04,2025

MLA समेत 5 और नेता पार्टी से निष्कासित, कुल 16 नेताओं की छुट्टी

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण के मतदान के लिए तेज होते प्रचार के बीच सत्तारूढ़ जनता दल (यू) ने बागी नेताओं के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी ने रविवार को विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल समेत पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं संगठनात्मक आचरण के विरुद्ध कार्य में संलिप्त रहने के कारण इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया गया है।

इन नेताओं में गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को पूर्व मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग और जमालपुर से विधायक शैलेश कुमार और पूर्व विधायकों समेत 11 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जद (यू) को प्रदेश इकाई के महासचिव चंदन कुमार सिंह द्वारा शनिवार शाम जारी बयान में कहा था कि सभी 11 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित किया गया है। जिन नेताओं को निष्कासित किया गया है, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह और सुधर्शन कुमार तथा पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद एवं रणविजय सिंह शामिल हैं।

अब 'बिहारी होना' राज्य के लोगों के लिए गर्व की बातः नीतीश

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दावा किया कि नवबर 2005 में उनकी सरकार बनने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और आज 'बिहारी होना राज्यवासियों के लिए गर्व की बात है। नीतीश ने सोशल मीडिया  मंच'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, लोग 2005 से पहले का बिहार नहीं भूल सकते, जब अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर थे। हमारी सरकार आने के बाद कानून-व्यवस्था की बहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। अपराध और भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर नाम लिए बिना निशाना साथते हुए कहा कि 2005 से पहले (जब राजद सत्ता में थी) राज्य में पूरी तरह अराजकता का माहौल था। उन्होंने लिखा, शाम छह बजे के बाद लोगों का पर शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई।

अब राज्य में भय और आतंक का माहौल नहीं घर से निकलना मुश्किल हो जाता था। हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। अपहरण उद्योग का रूप ले चुका था। शोरूम से वाहन लूट लिए जाते थे। अपराधियों के डर से कोई नई गाड़ी खरीदना नहीं चाहता था।

कुल 13 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

  • राजद की और से तेजस्वी यादव हैं चुनाव मैदान में।
  • भाजपा की ओर से सतीश कुमार है प्रत्याशी।
  • जन सुराज पार्टी के चंचल सिंह भी मैदान में।
  • 3.4 लाख से अधिक मतदाता।

सामाजिक गणित

  • राघोपुर में यादव समुदाय की संख्या ज्यादा।
  • किसी भी प्रत्याशी के लिए यादव समुदाय का समर्थन अहमा

क्या है भाजपा की रणनीति

  • चुनाव विश्लेषकों के अनुसार यादवों के दबदबे का डर दिखाकर समाज के शेष सभी वर्गों के लोगों, अगड़ी जातियों से लेकर दलितों तक, को एकजुट करने की कोशिश।
  • दो पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव (1995) और राबड़ी देवी (2000) इस सीट से हो चुके हैं निर्वाचित।

कौन हैं महागठबंधन में शामिल

  • राजद, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी।
  • विकासशील इंसान पार्टी की 'निषाद' समुदाय के वोटों पर है मजबूत पकड़।

राजग में शामिल दल

  • राजग में भाजपा व जदयू मुख्य घटका कुछ अन्य दल भी हैं साथ।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery