Friday, February, 13,2026

राइट टू हेल्थ पर बहस और विरोध, नियमों के मसले पर उठे सवाल

जयपुर: विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को राइट टू हेल्थ एक्ट के नियम अब तक लागू नहीं होने के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा के सवाल पर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार यह कानून चुनाव और आचार संहिता से ठीक पहले आनन-फानन में लेकर आई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनावी फायदे के लिए जाते-जाते 'आधी पकी खिचड़ी' छोड़कर चली गई।

मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने जोरदार विरोध जताया। सदन में तीखी नोकझोंक हुई और कांग्रेस सदस्य वेल में पहुंच गए। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने चेतावनी दी कि व्यवस्था नहीं बनी तो कार्यवाही स्थगित कर दी जाएगी। हंगामा जारी रहने पर कांग्रेस विधायकों ने वॉकआउट कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नियम नहीं बनाकर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि वह कानून लागू करना चाहती है या नहीं। विपक्ष ने इसे जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय बताया।

विधानसभा में यह बोले मंत्री

  • राइट टू हेल्थ कानून जल्दबाजी में लाया गया।
  • पर्याप्त परामर्श नहीं हुआ।
  • अलग से एक्ट की जरूरत नहीं, मुफ्त इलाज जारी है।

लिखित जवाब में यह बोले मंत्री

  • एक्ट अधिसूचित किया जा चुका है।
  • नियम लागू करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।
  • हितधारकों के सुझावों के आधार पर नियम तैयार हो रहे हैं।

अलग से एक्ट की आवश्यकता नहीं

बहस के दौरान मंत्री खींवसर ने यह भी कहा कि निजी अस्पतालों और आईएमए से पर्याप्त परामर्श नहीं लिया गया था, जिसके कारण विरोध और हड़ताल हुई। उन्होंने तर्क दिया कि मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल रहा है, इसलिए अलग से इस एक्ट की आवश्यकता नहीं है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम में एक महत्वपूर्ण विरोधाभास भी सामने आया। सदन में जहां मंत्री ने एक्ट की आवश्यकता पर सवाल उठाया, वहीं उनके विभाग द्वारा दिए गए लिखित जवाब में कहा गया है कि राइट टू हेल्थ कानून के नियम बनाने की प्रक्रिया जारी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery