Friday, February, 13,2026

7 अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस जब्त, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कोटा: पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को रानपुर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर हथियारों का जखीरा बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से 7 अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं। जब्त हथियारों में 2 देशी पिस्टल, मैगजीन सहित 4 अतिरिक्त मैगजीन और 5 देशी कट्टे शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था और हथियारों के जरिए वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। फिलहाल उससे पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि गुरुवार को रानपुर थानाधिकारी भीम सिंह टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रीको रानपुर इलाके में सफारी गाड़ी को रोककर चेकिंग की गई। गाड़ी में सवार हिस्ट्रीशीटर कालू भड़क के कब्जे से 2 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर हथियारों के साथ वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी के घर से भी 4 देशी कट्टे, 12 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन बरामद हुई। पुलिस अब हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery