Friday, January, 30,2026

खड़े ट्रेलर में घुसी स्लीपर बस, मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत

भरतपुर: सेवर थाना इलाके में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात करीब 2:30 बजे स्लीपर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर में मां-बेटे समेत 4 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 5 यात्री घायल हो गए। बस कासगंज (उत्तर प्रदेश) से जयपुर जा रही थी। इस दौरान सेवर पुल पर बस खड़े ट्रेलर में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस में फंसे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

सेवर थाना के एसआई अवधेश ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत आरबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में सतोवा, मथुरा (यूपी) निवासी गीता (38) पत्नी रामवीर और उनके बेटे कान्हा (8) की मौत हो गई। ड्राइवर मुक्खन सिंह (28) पुत्र खेम सिंह निवासी कठूमर (अलवर) और मुस्लिम (40) पुत्र इस्माइल निवासी कासगंज की भी जान चली गई। चकनाचूर हुई बस में शव फंस गए थे, जिन्हें मशक्कत के बाद निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शी राजेश ने बताया कि रात में कोहरा था। सड़क पर एक ट्रेलर खराब होकर खड़ा था, लेकिन उसके पीछे कोई बैरिकेड या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे। कोहरे के कारण बस ड्राइवर को ट्रेलर नहीं दिखा और बस उसमें घुस गई। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर भरत सिंह जोईया ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसे के वक्त बस ड्राइवर मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बस बेकाबू हुई और सीधे ट्रेलर में जा घुसी।

बेटे व पत्नी को नहीं ले जा सके खाटू के दरबार

इस हादसे की सबसे हृदयविदारक कहानी मथुरा के सतोवा निवासी रामवीर की है। रामवीर खाटूश्याम जी के लिए मूर्तियों की पगड़ी बनाने का काम करते हैं। हर महीने की तरह इस बार भी वे माल सप्लाई करने जा रहे थे, लेकिन साथ में पत्नी गीता और 8 साल के बेटे कान्हा को भी खाटू नरेश के दर्शन कराने ले गए थे। किसे पता था कि यह उनकी आखिरी यात्रा होगी। रामवीर की आंखों के सामने ही उनकी पत्नी और मासूम बेटा मौत की नींद सो गए, जबकि रामवीर खुद जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जंग लड़ रहे हैं।

हादसे में जाट महासभा के प्रदेश महासचिव सहित 3 की मौत

भरतपुर। राजस्थान जाट महासभा के प्रदेश महासचिव खेम सिंह चौधरी और उनके दो दोस्तों की हरियाणा में हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। तीनों संत रामपाल के आश्रम गए थे। आश्रम से लौटते वक्त महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-152 डी पर बुचावास गांव के पास बुधवार देर रात हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने खेम सिंह की कार को टक्कर मार दी। हादसे में खेम सिंह, उनके साथी भागचंद और देशराज मीणा की मौत हो गई। खेम सिंह डीग जिले के नगर थाना क्षेत्र के मनोता गांव निवासी थी। वहीं भागचंद रैणी, लक्ष्मणगढ़ के और देशराज थानागाजी के निवासी थे। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खेम सिंह की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि टक्कर मारने वाले वाहन का चालक फरार हो गया। लोगों ने कार में फंसे खेम सिंह, देशराज और भागचंद को बाहर निकाला। खेम सिंह और देशराज की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पीजीआई में इलाज के दौरान भागचंद की भी मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery