Saturday, August, 15,2026

भारत 24 का 'ग्रीन वॉरियर्स ऑफ न्यू इंडिया' समिट आज

नई दिल्ली: भारत 24 की ओर से बुधवार को नई दिल्ली के ताज मानसिंह होटल में 'विकसित भारत लीडरशिप समिट-ग्रीन वॉरियर्स ऑफ न्यू इंडिया' का आयोजन किया जाएगा। यह राष्ट्रीय स्तर का समिट भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'विकसित भारत 2047' के संदर्भ में सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और हरित नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विमर्श का मंच बनेगा। भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि यह समिट देश के भविष्य के विकास एजेंडे से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें पर्यावरणीय जिम्मेदारी, ग्रीन इनोवेशन, जल संरक्षण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा होगी।

भारत 24 के चीफ बिजनेस ऑफिसर एवं स्ट्रैटेजिक एडवाइजर मनोज जग्यासी ने बताया कि यह समिट विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों को एक मंच पर लाकर भारत के सतत और समावेशी विकास की दिशा में सहयोग बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने विश्वास जताया कि नीति निर्माताओं, पर्यावरण विशेषज्ञों, उद्योग जगत और नवाचार क्षेत्र के प्रतिनिधियों के बीच संवाद विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा।

समिट में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल शामिल होंगे। दोनों केंद्रीय मंत्री पर्यावरण संरक्षण, संसाधन प्रबंधन और भारत के हरित विकास एजेंडे पर अपने विचार साझा करेंगे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन से निपटने की रणनीतियां, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। सरकार, उद्योग, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों की भागीदारी के साथ यह समिट विकसित, सशक्त और हरित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव और कार्य योजनाएं प्रस्तुत करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery